काव्य संग्रह ’मन के मौसम’ पुस्तक का किया विमोचन, लेखिका को दी शुभकामनाएं

काव्य संग्रह में नारी मन की कोमल भावनाओं का सजीव चित्रण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीजयवीर सिंह ने बुधवार को पर्यटन भवन के सभागार में रूचि चौहान द्वारा रचित काव्य संग्रह ’मन के मौसम’ पुस्तक का विमोचन करते हुए लेखिका को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि काव्य संग्रह में नारी मन की कोमल भावनाओं को कविता के माध्यम से बहुत खूबसूरत ढंग से व्यक्त किया गया है। यह पुस्तक नारी समाज तथा आधी आबादी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

जयवीर सिंह ने कहा कि मन के मौसम काव्य संग्रह में नारी हृदय की सूक्ष्म भावनाओं, विविध अनुभूतियों तथा मिलन, वियोग, त्रासदी, शोषण के अलावा अनछुए पहलुओं को भी सरल शब्दों में व्यक्त किया गया है। लेखिका का शब्द चयन भी सराहनीय है। कहीं-कहीं भावना शब्दों के साथ बहती है। यह उनका पहला काव्य संग्रह है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनका काव्य रचना संसार और विस्तृत होगा। 

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पदों पर आवेदन आमंत्रित, 24 अगस्त तक करें आवेदन ये खबर भी पढ़े : स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पदों पर आवेदन आमंत्रित, 24 अगस्त तक करें आवेदन

’मन के मौसम’ के अलावा वह समाज में नारी से संबंधित विभिन्न विडम्बनाओं एवं संघर्ष को अपने शब्दों के माध्यम से उकेरेगी। उन्होंने पुस्तक को लोकप्रिय बनाने एवं जन-जन को प्रभावित करने की कामना की। पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि ईश्वर ने नारी को सृजन की शक्ति दी है। नारी के बिना यह संसार अधूरा है। कभी मां, कभी बहन, कभी पत्नी के रूप में उसका रोल समाज को गतिमान बनाता है। 

विख्यात कवि पंकज प्रसून ने भी अपने विचारों के माध्यम से लेखिका रूचि चौहान का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस काव्यसंग्रह में प्रेम, विरह, संघर्ष के साथ कोमल भावनाओं को बड़े मार्मिक ढंग से व्यक्त किया गया है। उन्होंने लेखिका को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। लेखिका के पति डीएस चौहान ने  कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

लखनऊ। प्रयागराज के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका...
उत्तर प्रदेश 
राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

— निजी अस्पताल में इसका खर्च दस लाख आ सकता
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

मोहनलालगंज ,  लखनऊ l मोहनलालगंज क्षेत्र मदाखेड़ा स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में बीते रविवार को आयोजित जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई...
उत्तर प्रदेश 
हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

उत्तर प्रदेश

राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

लखनऊ। प्रयागराज के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका...
उत्तर प्रदेश 
राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

— निजी अस्पताल में इसका खर्च दस लाख आ सकता
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई