बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट लूटा
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही
नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर नाेएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को स्वाति अग्रवाल अग्रवाल जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 29 में रहती हैं। महिला के अनुसार वह गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स सेक्टर 29 में एटीएम मशीन से पैसे निकालने जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आए और उन्होंने पुलिस चौकी के पास से उनके गले से सोने की चेन छीन ली। उनकी चेन में एक गोल हीरे का पेंडेंट भी लगा था।
महिला के अनुसार दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन बदमाश तब तक भाग गए थे। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
