रचनात्मक लेखन को मिला मंच, विजेता सम्मानित

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - विद्यार्थियों में स्वतंत्र अभिव्यक्ति, रचनात्मक सोच एवं लेखन कौशल के विकास के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को जनपद स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी लेखन प्रतिभा का परिचय दिया। उच्च प्राथमिक वर्ग में सादिया ने प्रथम, रिया ने द्वितीय तथा अंशिका निषाद एवं इच्छा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं माध्यमिक वर्ग में कुमारी अंशिका ने प्रथम, आयुष भट्ट ने द्वितीय तथा विवेक ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि निबंध लेखन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, मौलिक चिंतन और अभिव्यक्ति क्षमता को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने के अधिक अवसर मिलने चाहिए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का विकास हो सके। विद्यालयों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा देने का कार्य करता है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं स्टेशनरी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन नोडल प्रवक्ता वंदना चौधरी ने किया। निर्णायक मंडल में पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं डॉ. रविनाथ शामिल रहे।
इस अवसर पर मोहम्मद इमरान, डॉ. गोविंद प्रसाद, शशिदर्शन त्रिपाठी, कुलदीप चौधरी, अलीउद्दीन खान, वर्षा पटेल आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, छात्रों पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री माफी मांगें : राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने, पेपर...
राष्ट्रीय  राज्य 
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, छात्रों पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री माफी मांगें : राहुल गांधी

शिक्षक समाज के हैं, रोल मॉडल - चीफ डिफेंस काउंसिल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधि वेत्ता हुए शामिल
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक समाज के हैं, रोल मॉडल - चीफ डिफेंस काउंसिल

सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया मुआवजा : सीएम योगी

गोड़धोइया नाला परियोजना के कार्यों का दो स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कर जनसभा को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने..
सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया मुआवजा : सीएम योगी

जल संरक्षण योजनाओं पर चर्चा तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संत कबीर नगर , 22 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० विजयंत सिंह की...
उत्तर प्रदेश 
जल संरक्षण योजनाओं पर चर्चा तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग द्वारा जिला कारागार में महिला बंदीगृह का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर  । अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबीता सिंह चौहान  महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं...