संवाद का उद्देश्य समस्याओं का समाधान और हार के कारणों की समीक्षा-डॉ. ममता पाण्डेय

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पाण्डेय ने बुधवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित पौराणिक बाबा झुंगीनाथ, बाबा निहालदास की कुटी, देवरहवा बाबा जन्म स्थान आश्रम और भारीनाथ  मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस दौरान डॉ. ममता पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिन-जिन क्षेत्रों में सफलता नहीं मिल पायी थी, नेतृत्व के निर्देश पर इसकी समीक्षा के साथ ही जन संवाद बनाये जा रहे हैं और कारणों की पड़ताल की जा रही है।
भाजपा नेत्री डॉ. ममता पाण्डेय ने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने बताया कि वह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से सीधे संवाद कर रही हैं। साथ ही पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों की जानकारी लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कमियों को दूर करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी उनका स्वागत किया और विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। जन संवाद के दौरान ऊंजी ग्राम सभा स्थित निहाल दास कुटी  धाम में क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिनन्दन सिंह विशाल, प्रिंस सिंह, पवन सोनी, मुकेश सिंह, हरिश्चन्द्र, पवन, अनिल सिंह, हिमांशु सिंह, विनय सिंह, अनिल उपाध्याय, कमलेश्वर सिंह, रविन्द्रनाथ पाण्डेय, स्वामीनाथ पाण्डेय, मुन्ना, अभिषेक शर्मा, आदित्य, सुमित, आदर्श शर्मा, अनिल उपाध्याय, सन्तोष पाठक, शिबू, उमा सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ल, राममहीपत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पति ने की दूसरी शादी ताे पहली पत्नी ने कर ली आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

नोएडा । सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में रहने वाले एक बैंक के अधिकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति ने की दूसरी शादी ताे पहली पत्नी ने कर ली आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठाकर बच्चों की पढ़ाई का वीडियो वायरल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बिझालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठाकर बच्चों की पढ़ाई का वीडियो वायरल

चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात में जयशंकर ने उठाया व्यापार संतुलन का मुद्दा

दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर की चर्चा नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर...
राष्ट्रीय 
चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात में जयशंकर ने उठाया व्यापार संतुलन का मुद्दा

बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट लूटा

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर नाेएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट लूटा

उत्तर प्रदेश