जब मंत्री बार-बार बदल सकते है तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं दे सकते? केजरीवाल 

उद्धव ठाकरे से अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • नीट पेपर लीक और युवाओं के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से सांसद संजय राउत के आवास पर मुलाकात की। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

बैठक के बाद आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा प्रणाली, नीट पेपर लीक और युवाओं के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ देश के मौजूदा मुद्दों, युवाओं के राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देशभर से आए युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित, नाराज और निराश हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को जंतर-मंतर गए थे और बाद में उद्धव ठाकरे ने भी प्रदर्शनकारियों और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च  ये खबर भी पढ़े : भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च 

केजरीवाल ने कहा कि पूरी रात कनॉट प्लेस, जनपथ और जंतर-मंतर में अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं की भीड़ रही। उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य है। लगातार पेपर लीक से परीक्षा प्रणाली पूरी तरह विफल हो चुकी है।

केजरीवाल ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह इसमें विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि जब युवाओं ने अपनी आवाज उठाई तो उनके साथ लाठीचार्ज और बर्बरता की गई।

उन्होंने कहा कि जब मंत्री बार-बार बदले जा सकते हैं, तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं दे सकते? उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए और परीक्षा प्रणाली को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।केजरीवाल ने कहा कि आआपा छात्रों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देती रहेगी।

इस मौके पर नीट पेपर लीक मामले और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे लोगों के साथ सख्ती की जा रही है और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उद्धव ठाकरे ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तीखी राजनीतिक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से छात्रों के साथ सख्ती करना जनता में असंतोष बढ़ा रहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह सीजेपी और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर,  22 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में श्रावण मास/कांवड़ यात्रा पर्व को शांति...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

योगी के मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत डीजीपी अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बुधवार काे बागपत पहुंचकर त्रिपुरा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 योगी के मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत डीजीपी अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर लहराया तिरंगा, स्वामी चिदानन्द का राष्ट्रप्रेम संदेश

भारतीय तिरंगा केवल तीन रंगों का संयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं, बलिदानों, संघर्षों, संस्कारों और संकल्पों का जीवंत...
उत्तराखंड 
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर लहराया तिरंगा, स्वामी चिदानन्द का राष्ट्रप्रेम संदेश

बस्ती की पाँचों विधानसभाओं में विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में जिले की पाँचों विधानसभाओं में भी बूथ...