पत्रकारों की एकजुटता से ही सुरक्षित होंगे अधिकार - जयंत कुमार मिश्र

पत्रकारिता, चिकित्सा व समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की बस्ती इकाई की ओर से बुधवार को संगठन का स्थापना दिवस प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकारों ने बदलते दौर में पत्रकारिता की चुनौतियों, पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकारों के अधिकारों पर विस्तार से विचार रखे। साथ ही पत्रकारिता, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच लोगों को सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण देव मिश्र ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदला है। ऐसे में पत्रकारों को भी अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता देनी चाहिए। कहा कि समाज का विश्वास बनाए रखना ही पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी है।डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने का दायित्व भी निभाती है। पत्रकार और चिकित्सक दोनों ही समाज सेवा से जुड़े हैं और दोनों का उद्देश्य जनहित होना चाहिए। कहा कि पत्रकारों को सत्य, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि पत्रकारिता आज अनेक चुनौतियों के दौर से गुजर रही है, लेकिन निष्पक्षता और विश्वसनीयता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। कहा कि पत्रकारों को संगठन की मजबूती के साथ अपनी पेशेवर मर्यादा बनाए रखते हुए समाज के प्रति जवाबदेही निभानी चाहिए। संगठन की एकजुटता ही पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की सबसे बड़ी सुरक्षा है।वरिष्ठ पत्रकार वशिष्ठ कुमार पांडेय ने कहा कि आज तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का युग है, लेकिन यदि पत्रकार पूरी तरह एआई पर निर्भर हो जाएंगे तो उनकी मौलिक सोच और लेखन क्षमता प्रभावित होगी। पत्रकारों से अपने अनुभव, अध्ययन और विचारों के आधार पर समाचार लेखन करने का आह्वान किया।
भाजपा नेता श्याम बिहारी गौड़ ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देती है। कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।मुख्य अतिथि जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उनके हितों की रक्षा और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अभी भी गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार बिना किसी भय और दबाव के सच्चाई को सामने ला सकें, इसके लिए संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
बस्ती इकाई के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की नीतियों पर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, उनके अधिकारों की रक्षा, आरोप-प्रत्यारोप के दौर में पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. वी.के. वर्मा को चिकित्सा, समाजसेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, अनिल सिंह एवं अमित सिंह को पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिह्न, शॉल और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उपज बस्ती इकाई की ओर से मुख्य अतिथि जयंत कुमार मिश्र का भी स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री महेंद्र तिवारी ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपज के महामंत्री देवेंद्र पांडेय, लवकुश सिंह, पारसनाथ मौर्य, आशुतोष नारायण मिश्र, जितेंद्र यादव (जीत), दिनेश कुमार पांडेय, दिलीप सिंह, राघवेंद्र प्रसाद मिश्र, श्याम बिहारी गौड़, अरुण कुमार, भवानी शंकर तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अरुणेश श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार शुक्ल, अभिनव कुमार दुबे, आनंद कुमार गुप्ता, हरिओम प्रकाश पांडेय, ब्रह्मसेवक पांडेय, साकेत श्रीवास्तव, रितेश कन्नौजिया, राधे कृष्ण द्विवेदी, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, बबुंदर यादव, जयप्रकाश पांडेय, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आकाश शुक्ला, रत्येंद्र कुमार पांडेय, लालू यादव, लवकुश यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, कार्यक्रम को किया संबोधित

विधायक ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहनते हुए किया सम्मानित  मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित सत्य शिव रिजॉर्ट में बुधवार को...
उत्तर प्रदेश 
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, कार्यक्रम को किया संबोधित

भारतीय रेलवे ने मिशन मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

2014 से (जून 2026 तक) 5.56 लाख से अधिक भर्तियां पूरी हुईं वर्ष 2024, 2025 और 2026 के वार्षिक भर्ती...
भारतीय रेलवे ने मिशन मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, छात्रों पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री माफी मांगें : राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने, पेपर...
राष्ट्रीय  राज्य 
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, छात्रों पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री माफी मांगें : राहुल गांधी

शिक्षक समाज के हैं, रोल मॉडल - चीफ डिफेंस काउंसिल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधि वेत्ता हुए शामिल
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक समाज के हैं, रोल मॉडल - चीफ डिफेंस काउंसिल

सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया मुआवजा : सीएम योगी

गोड़धोइया नाला परियोजना के कार्यों का दो स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कर जनसभा को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने..
उत्तर प्रदेश 
सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया मुआवजा : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, कार्यक्रम को किया संबोधित

विधायक ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहनते हुए किया सम्मानित  मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित सत्य शिव रिजॉर्ट में बुधवार को...
उत्तर प्रदेश 
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, कार्यक्रम को किया संबोधित

शिक्षक समाज के हैं, रोल मॉडल - चीफ डिफेंस काउंसिल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधि वेत्ता हुए शामिल
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक समाज के हैं, रोल मॉडल - चीफ डिफेंस काउंसिल

सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया मुआवजा : सीएम योगी

गोड़धोइया नाला परियोजना के कार्यों का दो स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कर जनसभा को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने..
उत्तर प्रदेश 
सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया मुआवजा : सीएम योगी

जल संरक्षण योजनाओं पर चर्चा तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० विजयंत सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 16.07.2026...
उत्तर प्रदेश 
जल संरक्षण योजनाओं पर चर्चा तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया