बस्ती की पाँचों विधानसभाओं में विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न
बस्ती - भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में जिले की पाँचों विधानसभाओं में भी बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति तथा उत्साह देखने को मिला।
वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की सक्रियता और आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की सफलता में बूथ अध्यक्षों की भूमिका को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निगरानी, बूथ-आधारित योजनाओं तथा संगठनिक सुदृढ़ीकरण में सक्रिय भागीदारी की अपील की,कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों ने पहले उपस्थित होकर डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण प्रोग्राम में भाग लिया और अपना प्रमाणपत्र अपडेट किये। इससे बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण के सफल कार्यान्वयन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बल मिला।
पार्टी के पदाधिकारी भानुप्रकाश मिश्रा, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पान्डे, शिवानी सिंह, रोली सिंह,अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री सुनील सिंह, राकेश शर्मा, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय नीरज, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, राजेन्द्र राजभर, विनय सिंह भारद्वाज, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जयसवाल, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय 'पवन', संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
