योगी के मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत डीजीपी अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बुधवार काे बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) स्व. अनुराग धनखड़ के अंतिम संस्कार में भाग लिया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मूलरूप से बागपत निवासी अनुराग धनखड़ और मंत्री असीम अरुण 1994 बैच के IPS अधिकारी रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने एक ही साथ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में अपना करियर शुरू किया था और मसूरी स्थित 'लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी' (एलबीएसएनएए) और हैदराबाद की 'सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी' (एसवीपीएनपीए) में ट्रेनिंग ली थी। सयुंक्त राष्ट्र मिशन कोसोवो में भी अनुराग साथ थे।
ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहाराअपने बैचमेट और अभिन्न मित्र को अंतिम विदाई देते हुए मंत्री असीम अरुण काफी भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार के दौरान मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
