ईंट उद्योग की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर-ब्रजेश पाठक
सीतापुर समिति ने महामंत्री शैलेश कुमार जवरानी की अगुवाई में डिप्टी सीएम को भेंट किया स्मृति चिन्ह
सीतापुर। जिला ईंट उद्योग समिति के महामंत्री शैलेश कुमार जवरानी, अध्यक्ष हाजी कमालुद्दीन व कोषाध्यक्ष सुरेश लेखवानी ने संयुक्त रूप से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ब्रिक क्लीन एक्सपो के एक आयोजन में नैमिष के चक्रतीर्थ का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
राजधानी लखनऊ में सीतापुर, लखनऊ व बाराबंकी ईंट उद्योग समितियों द्वारा आयोजित इस एक्सपो में डिप्टी सीएम श्री पाठक ने मुख्य अतिथि के नाते शिरकत की। अपने सम्बोधन में उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ईंट भट्ठा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने को कटिबद्ध है। इस मौके पर तीनों जनपदों की समितियों ने उप मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी दिया जिसमें वर्णित मांगों पर उन्होंने गंभीरतापूर्वक विचार करने को आश्वस्त किया। उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करने के दौरान डिप्टी सीएम ने सीतापुर समिति के महामंत्री/समाजसेवी शैलेश कुमार जवरानी से व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर व्यक्तिगत तौर पर भी चर्चा की।
ये खबर भी पढ़े : बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, कार्यक्रम को किया संबोधितआयोजन में समितियों के पदाधिकारी प्रेम कृपलानी, शेषमणि तिवारी, चरण दास आहूजा, निखिल मिश्र, साबिर, मंटू त्रिपाठी व दीपचंद वर्मा की प्रमुख मौजूदगी रही। आयोजन से जुड़ी जानकारी उप मुख्यमंत्री ने अपने सभी सोशल मीडिया हैण्डल पर भी पोस्ट कीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
30 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले राम कृष्ण पांंडेय वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सीतापुर व्यूरो प्रमुख रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘निष्पक्ष प्रतिदिन’ से की और इसके बाद लम्बे समय तक राष्ट्रीय सहारा में ब्यूरो चीफ रहते हुए अमर उजाला व हिंदुस्तान इत्यादि प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, सम्पादन का व्यापक अनुभव है।
