25 जुलाई को जालौन आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 1200 करोड़ की विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उरई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को जालौन जिले के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान जिले को करीब 1200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कई योजनाओं का लोकार्पण और कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लंबे समय से प्रतीक्षित नई तहसील उरई भवन का उद्घाटन रहेगा। नई तहसील भवन के शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकेंगी और तहसील से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को अधिक व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा कालपी रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जिले के विकास कार्यों की जानकारी भी साझा करेंगे।

यूपी कैबिनेट : योगी कैबिनेट ने दी नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी ये खबर भी पढ़े : यूपी कैबिनेट : योगी कैबिनेट ने दी नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी

बुधवार को मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, डीआईजी आकाश कुलहरि और जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नवीन गल्ला मंडी परिसर पहुंचकर मंच, जनसभा स्थल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन मार्ग, रूट डायवर्जन व्यवस्था, वीआईपी आवागमन, आम जनता के प्रवेश और निकासी मार्गों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा का हर बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी: डिप्टी सीएम

बूथ कार्यकर्ता जनता और संगठन के बीच सबसे मजबूत कड़ी: डॉ. नीरज बोरा लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा का हर बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी: डिप्टी सीएम

ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग

   सहसवान। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के आदेश को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य...
उत्तर प्रदेश 
ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग

मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए विद्युतीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

गोरखपुर। 508 किलोमीटर लंबे मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर सिविल निर्माण एवं ट्रैक बिछाने के कार्यों की तीव्र प्रगति के...
मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए विद्युतीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न 

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न 

भूजल सप्ताह के तहत पहाड़पुर में रैली निकालकर बताया जल संरक्षण का महत्व

बदायूं। भूमि संरक्षण इकाई (कृषि विभाग) के तत्वाधान में बुधवार को ग्राम पहाड़पुर विकास खण्ड अम्बियापुर में भूजल सप्ताह के...