बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा अनियंत्रित ट्राला , शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत
28 वर्षीय चालक आमिर की मौत
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला के पास आज सुबह 6 बजे के करीब एक सरिया से भरा हुआ ट्राला अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराते हुए नाले में जा गिरा।
इस घटना में ट्रोला में लधा हुआ सरिया ट्रोला के केबिन को चीरते हुए ट्रक चालक के शरीर में जा घुसा। इस घटना में चालक की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची थाना बादलपुर पुलिस ने करीब 2 घंटे के के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक के शव को बाहर निकाला। इस घटना के चलते छपरौला के पास काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक सरियों से भरा हुआ ट्रोला जो गाजियाबाद से दादरी की तरफ जा रहा था।
संभवत: चालक को नींद आने के कारण रोड के साइड में लगे हुए बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया, तथा नाले में जा गिरा। ट्रोला में लदा हुआ सरिया ट्रोला के केबिन को चीरता हुआ ड्राइवर के शरीर में जा घुसा।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा और अन्य उपकरण की मदद से ट्रक में लदा हुआ सरिया बाहर निकलवाया तथा चालक को बाहर निकला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
चालक की पहचान आमिर पुत्र मकसूद खान निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के चलते जीटी रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
