एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में NITI TARA विषय पर जनपद एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का विकास भवन सभागार में आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी एवं विकासखंड हर्रैया तथा कुदरहा के समस्त खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने NITI TARA  टूलकिट के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। कार्यशाला में मुख्यमंत्री फेलो हर्रैया अमित कुमार एवं मुख्यमंत्री फेलो कुदरहा आनंद कुमार सोनी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डेटा आधारित प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने, विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, मूल्यांकन एवं बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।प्रशिक्षण सत्र का संचालन EDCIL India के प्रतिनिधि विकास कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने NITI TARA पोर्टल, डेटा प्रबंधन, निगरानी तंत्र एवं विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी हर्रैया विनय कुमार द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी कुदरहा आलोक कुमार पंकज सहित जनपद एवं विकासखंड स्तर के समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चीनी कंपनी वीवो कई वर्षों से नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है। लेकिन...
टेक-मित्र 
भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 21 जुलाई 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म-आध्यात्म 
आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात दिलाने को इन्द्र देव हुए मेहरबान

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में पड़ने वाली भीषण गर्मी के कारण हर कोई परेशान था लेकिन आज सोमवार भोर से होने वाली...
उत्तर प्रदेश 
कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात दिलाने को इन्द्र देव हुए मेहरबान