निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने पर दिया गया जोर

बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों को दिए गए दिशा-निर्देश 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला (बलरामपुर )। न्याय पंचायत पुरैना बुलंद की जुलाई माह की संकुल शिक्षक बैठक मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बढ़या भैंसाही में आयोजित हुई। बैठक में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निपुण असेसमेंट, पठन-पाठन, लेखन कौशल विकास, छात्र नामांकन वृद्धि, उपस्थिति एवं शैक्षिक गुणवत्ता सुधार जैसे बिंदुओं पर मंथन हुआ। शिक्षकों को बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए गए।

लखनऊ के पीजीआई में रेडियोलॉजी शिक्षा में एक नया मानदंड स्थापित ये खबर भी पढ़े : लखनऊ के पीजीआई में रेडियोलॉजी शिक्षा में एक नया मानदंड स्थापित

डायट मेंटर त्रिपुरारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन केवल एक योजना नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि कक्षा 3 तक प्रत्येक बच्चे को बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षता से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए नियमित आकलन और गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने पर बल दिया।

डायट मेंटर विजय निगम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार नियमित पठन-पाठन और सतत मूल्यांकन है। उन्होंने कक्षा शिक्षण को रोचक बनाने और प्रत्येक बच्चे की आवश्यकता के अनुसार शैक्षिक सहयोग देने की बात कही। साथ ही छात्र उपस्थिति बढ़ाने और अभिभावकों से निरंतर संवाद रखने पर जोर दिया।

डायट मेंटर राजकुमार ने कहा कि निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शिक्षकों को पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा। उन्होंने लेखन कौशल विकास, पठन गतिविधियों के नियमित संचालन और निपुण असेसमेंट के परिणामों के आधार पर शिक्षण रणनीति तैयार करने की आवश्यकता बताई।

एआरपी मनीष पांडे एवं उत्कर्ष मोहन ने निपुण असेसमेंट, नामांकन, उपस्थिति, लेखन कार्य तथा शैक्षिक अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन डायट मेंटर त्रिपुरारी, विजय निगम एवं राजकुमार ने किया। इस अवसर पर संकुल क्षेत्र के समस्त प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पेपर लीक के विरोध में उतरे पटना के छात्रों पर लाठीचार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले

पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा पटना। में बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस...
बिहार 
पेपर लीक के विरोध में उतरे पटना के छात्रों पर लाठीचार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्रों और वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने छात्रों और अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्रों और वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

डीएमआरसी का बड़ा फैसला: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

डीएमआरसी की सूची जारी कर दी सूचना नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों...
राष्ट्रीय 
डीएमआरसी का बड़ा फैसला: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

पेपर लीक, परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता पर गरजेगी आवाज नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षाओं में...
राष्ट्रीय 
देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

लाठीचार्ज के बाद घायल साथियों को देखकर उनका संकल्प और मजबूत मंच टूटा, बिजली कटी, लाठीचार्ज हुआ, फिर भी जंतर-मंतर...
विचार मित्र 
संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

उत्तर प्रदेश

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...
उत्तर प्रदेश 
 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज

परिवहन विभाग की जांच में परमिट नियमों की खुली पोल लखनऊ। मंगलवार परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कवच'...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज