पेपर लीक के विरोध में उतरे पटना के छात्रों पर लाठीचार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

पटना। में बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। छात्र पेपर लीक मामले के विरोध में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकाल रहे थे।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने छात्रों से वापस लौटने की अपील की, लेकिन छात्रों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

भागलपुर में मिला कोरोना का मरीज, अस्पताल के आईसीयू में चल रहा इलाज ये खबर भी पढ़े : भागलपुर में मिला कोरोना का मरीज, अस्पताल के आईसीयू में चल रहा इलाज

पुलिस कार्रवाई के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र जेपी गोलंबर पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कुछ छात्र सड़क पर बैठ गए, जबकि पुलिस लगातार उन्हें समझाने का प्रयास करती रही। करीब 20 मिनट बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए।

डाकबंगला चौराहे पर भी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यहां दोबारा बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के इंतजाम भी किए हैं। इसी बीच प्रदर्शन के दौरान पटना आईजी की एस्कॉर्ट गाड़ी पर भी हमला होने की बात सामने आई है। हमले में वाहन को नुकसान पहुंचा और उसके शीशे टूट गए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

असम बाढ़ की मार: टूटे बांध पर रह रहा किसान बोला-‘मैं 10 साल पीछे चला गया’

किसानों की जमीन, जानवर, घरेलू सामान से लेकर सब कुछ बह गया जोरहाट (असम)। उपरी असम के जोरहाट जिलांतर्गत टियक...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ की मार: टूटे बांध पर रह रहा किसान बोला-‘मैं 10 साल पीछे चला गया’

राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

उप मुख्यमंत्री बोले राहुल गांधी का यह रवैया लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस...
छत्तीसगढ़ 
राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

भारतीय सिनेमा को मिली बड़ी पहचान, विदु विनोद चोपड़ा की फिल्मों का हुआ 8K रिस्टोरेशन

परियोजना को पूरा होने में पांच वर्ष का लगा समय  भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों को नई तकनीक और बेहतर...
मनोरंजन 
भारतीय सिनेमा को मिली बड़ी पहचान, विदु विनोद चोपड़ा की फिल्मों का हुआ 8K रिस्टोरेशन

पेपर लीक के विरोध में गुजरात कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

अहमदाबाद। नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुजरात कांग्रेस ने बुधवार...
गुजरात 
पेपर लीक के विरोध में गुजरात कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

उत्तर प्रदेश

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...
उत्तर प्रदेश 
 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज

परिवहन विभाग की जांच में परमिट नियमों की खुली पोल लखनऊ। मंगलवार परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कवच'...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज