दुकानों के सामने जलभराव, ग्राहकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत
मूसलाधार बारिश से उतरौला में जनजीवन प्रभावित
मोहम्मद अय्यूब
- नाली कई दिनों से भरी, आवागमन में भारी दिक्कत
उतरौला (बलरामपुर )। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद उतरौला के कई इलाकों में जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा, गौशिया कॉलेज के सामने और मोहल्ला गांधीनगर स्थित मिशन रोड पर सड़कों पर पानी भर गया है, स्थानीय लोगों के अनुसार नाली कई दिनों से भरी हुई है। इसी वजह से घरों का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है और हर समय कीचड़ जमा रहता है। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है।
ब्लॉक, प्रेम सेवा अस्पताल, स्कूल और मंदिर जाने वाले लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। गंदा पानी बहने से आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। खासकर छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।मोहल्ला वासी सुरेंद्र मौर्य, अमरेश पांडे, राहुल जायसवाल, निजाम, पवन गुप्ता, अरमान, मोहम्मद अरशद और राहुल गुप्ता ने बताया कि कई दिनों से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
ये खबर भी पढ़े : अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में 375 लोगों ने रक्तदान किया
इससे इतनी दुर्गंध आती है कि घरों में रहना दुश्वार हो गया है, पूर्व सभासद प्रत्याशी रक्षा राम यादव ने बताया कि नाली की सफाई के लिए नगर पालिका में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए ताकि जलजमाव से निजात मिल सके।
इस संबंध में नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक नीरज कुमार ने कहा कि टीम भेजकर नाली की सफाई का काम कराया जा रहा है। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
