अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में 375 लोगों ने रक्तदान किया
फिरोजाबाद, अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा असहाय एवं गरीब और बीमारी के कारण परेशानी से जूझ रहे रोगियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक ही दिन कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जिसमें समाज के लगभग 375 लोगो द्वारा रक्तदान किया गया
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा समाज के गरीबो, असहाय, विधवा ,एवं छात्रों के लिए छात्रवृत्ति जैसी अनेकों योजनाएं चला रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में रक्त की कमी से जूझ रहे पीड़ित लोगों के लिए पूरे भारत मैं ही नहीं वल्कि विदेशो मैं रह रहे, समाज के लोगों द्वारा एक ही दिन में रक्तदान शिविर लगाये गये। इसी श्रृंखला में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार मामा के आव्हान पर
फिरोजाबाद मण्डल के मण्डल अध्यक्ष अश्विनीकुमार गुप्ता ने मण्डल को 10 भागों में विभाजित कर रक्तदान शिविर लगाएं। जिसमे समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आयोजित रक्तदान शिविर शिव पैलेस चंदवार गेट पर 75 लोगोंने रक्तदान किया। वहीं लक्ष्मी ब्लड बैंक में 46 प्राइवेट ट्रामा सेंटर मैं 46 टूण्डला में 38 मक्खनपुर में 23 फिरोजाबाद क्लब में 42 ग्लोबल ब्लड बैंक मैं 12 माथुर वैश्य हॉस्पिटल प्रेमेश्वर गेट मैं 16 एस एन हॉस्पिटल में 17 सिरसागंज में 10 लोगों ने रक्तदान किया।सभी स्थानों पर करीब 375 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा मंडल तथा शाखा सभाओं के पदाधिकारीओ ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए समाज को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। जिससे जरूरत मंद लोगों को रक्त मिल सके। और उनकी ज़िंदगी बचाया जा सके।
शिविर के अवसर पर सभी रक्तदाताओं को बैग देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार मामा, राष्ट्रीय महामंत्री शंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अश्विनीकुमार गुप्ता, मंडल मंत्री सुनील सेठ, रक्तदान प्रभारी सचिन कुमार गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता,सुमित कुमार, गौरव कुमार ,मनीष अलंकार, डॉ गौरव गुप्ता, राजेश कुमार, शैकी गुप्ता के अलावा अनेकों लोगों का सहयोग रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
