मंगल पाण्डेय की जयंती के अवसर पर उ0प्र0 ब्राह्मण जागृति महासभा द्वारा विशाल कार्यक्रम का आयोजन
फिरोजाबाद, मंगल पाण्डेय की जयंती के उपलक्ष्य में फिरोजाबाद क्लब में उ0 प्र0 ब्राह्मण जागृति महासभा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मन्त्री प्रतिभा शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं ब्राह्मण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल शुक्ला बारिसी द्वारा की गयी।विशिष्ट अतिथि के रूप में उ0 प्र0 सरकार के राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी मौजूद रहे।
सभी मंचासीन विशिष्ट जनों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगल पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। ततपश्चात समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने ब्राह्मण समाज की वर्तमान परिस्थितियों एवं चुनोतियों पर अपने-अपने विचार प्रकट किये।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने अपने सम्बोधन के दौरान ब्राह्मण समाज की एकता, शिक्षा-संस्कार एवं युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर बल देते हुए उन्हें संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने को कहा। राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने अपने सम्बोधन में युवाओं को ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए आगे आने का आव्हान किया।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनिल कुमार शुक्ला बारिसी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती के उपलक्ष्य में मुझे आज फिरोजाबाद में उ0प्र0ब्राह्मण जागृति महासभा द्वारा आयोजित इतने विशाल कार्यक्रम में आने का मौका मिला है। में महासभा के सभी पदाधिकारियो का बहुत- बहुत आभारी हूँ। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिये संगठित होने बहुत जरूरी है। और समाज द्वारा किये जाने वाले धार्मिक कार्यक्रमो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में दूर दराज से आये सभी ब्राह्मण समाज के लोगो से कहा कि गौरवशाली परम्पराओ एवं संगठन की शक्ति को बनाये रखने के लिये सदैव आगे आकर सहयोग करे।
इस अवसर पर ज्ञान बर्धक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पुरोहितों, पत्रकारों सहित समाज के प्रतिष्ठित नागरिको को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में जनपद के जहाँगीर पुर, गाजीपुर, नैपई सहित अन्य स्थानों के ब्राह्मण समाज के लोगो ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय, ब्रजेश उपाध्याय, डॉ सूर्य कुमार शुक्ला, धर्मेन्द्र शर्मा"धर्मा" आदि का साफा बांधकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। वही राज्य मन्त्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला , अनिल शुक्ला बारिसी को महासभा के जिलाध्यक्ष श्रीगोपाल शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी ने चाँदी का मुकुट पहनाकर और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्रीगोपाल शर्मा, राजू दीक्षित, संदीप शर्मा "बॉबी", दुर्गा प्रसाद शर्मा, विकास लहरी,संजय शर्मा,तरुण उपाध्याय, मधुरिमा वशिष्ठ, रजनी शर्मा, जया शर्मा, सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
