अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

बाल श्रम कराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को राठ कस्बे में व्यापक संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर डेढ़ दर्जन बाल एवं किशोर श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया, साथ ही संबंधित सेवायोजकों को विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने गुरुवार को शाम बताया कि 31 अगस्त, 2026 तक जनपद में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य खतरनाक एवं गैर-खतरनाक व्यवसायों में कार्यरत बाल एवं किशोर श्रमिकों की पहचान, उन्हें श्रम से मुक्त कराना तथा उनके पुनर्वास की कार्रवाई सुनिश्चित करना है। संयुक्त टीम ने राठ बाजार क्षेत्र में संचालित ढाबों, रेस्टोरेंट, होटल, मिठाई की दुकानों, कैटरिंग प्रतिष्ठानों, शादी समारोहों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेवायोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परिस्थिति में बाल श्रमिकों से कार्य न कराया जाए। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिनियमों के तहत 20 हजार रुपये से 70 हजार रुपये तक के जुर्माने तथा 6 माह से 2 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान ये खबर भी पढ़े : 84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

अभियान के दौरान व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के अधिकारों तथा पुनर्वास संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक भी किया गया। साथ ही श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा उल्लंघन की स्थिति में न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।इस अभियान में सीडब्ल्यूसी सदस्य विमा भारती, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डी.पी. अय्यर, जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन विजयपाल सोनकर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी प्रतिष्ठान संचालकों से बाल श्रम उन्मूलन अभियान में सहयोग करने तथा किसी भी नाबालिग से श्रम न कराने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

उत्तर प्रदेश

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा