असम में बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 47 पहुंची, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित

11 जिले, 883 गांव और 7.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम में लगातार बरसात की वजह से बाढ़ के हालात बेहद गंभीर हो गये हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी बीते 23 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 06 और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

इस तरह राज्य में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 47 हो गयी है। असम में खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली नदियों में बुढ़ीदिहिंग (चेनिमारी, खोवांग), दिसांग (नंगलामुराघाट), दिखौ (शिवसागर), धनसिरी (नुमालीगढ़), कुशियारा (श्रीभूमि) शामिल हैं।

बीते गुरुवार रात हुई भारी बरसात के चलते गुवाहाटी के निचले इलाकों में भारी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सड़कों पर भारी जल जमाव के चलते यातायात प्रभावित हुआ।

सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान ये खबर भी पढ़े : सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

जिसके चलते लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए अलग-अलग इलाकों में जाम में देर तक फंसना पड़ा। जल जमाव का असर आज भी गुवाहाटी के विभिन्न हिस्सों में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा स्वयं बाढ़ से सबसे प्रभावित शिवसागर, चराईदेव एवं जोरहाट जिलों का बुधवार काे दौरा करने के बाद गुरुवार को गोलाघाट एवं डिब्रूगढ़ जिलों में बनाए गये राहत शिविर एवं नुकसान वाले इलाकों का दौरा कर जायजा लिया।

उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं, असम सरकार के मंत्री बिमल बोरा, केशव महंत, अजंता नेओग, अतुल बोरा एवं विधायक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों को राहत पहुंचाने के कार्य में जुटे हुए हैं।

बाढ़ से वर्तमान समय में कुल 11 जिले प्रभावित हुए हैं। जिसमें गोलाघाट, होजई, कामरूप, चराइदेव, जोरहाट, डिब्रूगढ़, शिवसागर, नगांव, कामरूप (मेट्रो), कार्बी आंगलोंग, तिनसुकिया शामिल हैं।

बाढ़ से 11 जिलों के 37 राजस्व मंडलों के कुल 883 गांव प्रभावित है। राज्य की कुल 721024 आबादी एवं 25375.443 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए कुल 103 राहत शिविर एवं 255 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 358 शिविर स्थापित किये गये हैं। राहत शिविरों में 24124 लोग आश्रय लिए हुए हैं। जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 239864 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।

बाढ़ के पानी से 23 जुलाई बरामद शवों की संख्या 06 दर्ज हुई। जिसमें चराईदेव में 02 और शिवसागर में 04 शव बरामद हुए। बाढ़ से प्रभावित जानवरों की कुल संख्या 371609 दर्ज हुई है।

जिसमें बड़े 110393, छोटे 78107 एवं मुर्गी-पालन 183109 दर्ज हुए हैं। इस बीच बाढ़ के पानी में कुल 154 जानवर बह गये। जिसमें जोरहाट जिले में 23 एवं चराईदेव जिले में 131 पशु पानी में बह गये हैं।

बाढ़ में राहत एवं बचाय अभियान में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग जुटा हुआ है। वहीं आंशिक रूप से 8 कच्चे घरों को भी गुरुवार को नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।

इस बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में राज्य सरकार ने कुल 173 मेडिकल टीमों को तैनात किया। इस दौरान 80 नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं।

बाढ़ के पानी में फंसे 4455 लोगों को नावों द्वारा निकाला। वहीं 05 जानवरों को भी नावों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित शिवसागर जिले में राहत के कार्य में 1 हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया।

बाढ़ प्रभावितों के बीच राज्य सरकार की ओर से चावल (क्विंटल में): 2539.523, दाल (क्विंटल में): 551.383, नमक (क्विंटल में): 107.0165, मस्टर्ड ऑयल/सरसों का तेल (लीटर में): 8620.92 साथ ही पशुओं का चारा - गेंहूं का चोकर (क्विंटल में): 2089.57 और पशुओं का चारा - चावल का चोकर (क्विंटल में): 41.02 राहत सामग्री बांटी गई।

बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर बजट सत्र में विपक्ष सरकार से चर्चा की मांग कर रहा है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रंजीत दास ने कहा है कि जल्द ही सदन में बाढ़ को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वैश्विक बाजारों में हाहाकार, निक्केई और कोस्पी में भारी गिरावट, भारतीय बाजार पर भी दबाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी की वजह से आज ग्लोबल मार्केट का...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में हाहाकार, निक्केई और कोस्पी में भारी गिरावट, भारतीय बाजार पर भी दबाव

ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एबी रोड पर एक निजी ट्रैवल्स...
मध्य प्रदेश 
 ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप

डिमना झील में दो डॉक्टरों के डूबने से हड़कंप, बचाव अभियान में जुटी पुलिस और गोताखोर

पूर्वी सिंहभूम। बोडाम थाना क्षेत्र स्थित शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार तड़के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम)...
झारखंड 
डिमना झील में दो डॉक्टरों के डूबने से हड़कंप, बचाव अभियान में जुटी पुलिस और गोताखोर

नीट पेपर लीक मामले पर सख्त रुख, शुभेंदु अधिकारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कोलकाता। नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों पर दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
नीट पेपर लीक मामले पर सख्त रुख, शुभेंदु अधिकारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

उत्तर प्रदेश

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2-704 फ्लैट की रसोई में लगी आग, गार्डों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2 टॉवर स्थित फ्लैट संख्या 704 की रसोई में गुरुवार शाम करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2-704 फ्लैट की रसोई में लगी आग, गार्डों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना