नीट पेपर लीक मामले पर सख्त रुख, शुभेंदु अधिकारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों पर दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की घोषणा का पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और इस तरह के अपराधों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।

शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री का यह फैसला पेपर लीक माफिया को कुचलने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।

जनरल मनोज पांडे बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रक्षा तैयारियों को लगातार मजबूत करना जरूरी ये खबर भी पढ़े : जनरल मनोज पांडे बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रक्षा तैयारियों को लगातार मजबूत करना जरूरी

उन्होंने कहा कि इससे दोषियों को त्वरित और कड़ी सजा सुनिश्चित होगी तथा देश के करोड़ों मेधावी छात्रों की मेहनत और भविष्य की रक्षा होगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा था कि देश के युवाओं का भविष्य और उनका कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक जैसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे ताकि दोषियों को जल्द और सख्त सजा मिल सके।

वहीं, इस मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि "प्रधानमंत्री ने आज जो पूरा बयान दिया है, वही हम सबकी बात है।

अलग से किसी राज्य के मुख्यमंत्री को कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। यह पूरे देश का मुद्दा है। प्रधानमंत्री ने जो कहा है, वही हमारा भी संदेश है।"

उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली में चल रहे सीजेपी आंदोलन और जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन यदि किसी आंदोलन के पीछे राजनीतिक उद्देश्य हो या छात्रों पर दबाव डालकर उन्हें प्रदर्शन में शामिल किया जाए, तो यह स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जादवपुर विश्वविद्यालय के कुछ छात्रावासों से छात्रों को उनकी इच्छा के विरुद्ध आंदोलन में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ छात्रों ने उन्हें इस संबंध में जानकारी दी है और उन्होंने इस विषय पर विश्वविद्यालय के कुलपति से भी बातचीत की है।

गौरतलब है कि, नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हाे गई है। केंद्र सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से मामलों की शीघ्र सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया है।

वहीं, विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। पश्चिम बंगाल में भी यह विषय छात्र आंदोलनों और राजनीतिक बयानबाजी के कारण चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा ज्यादातर जगहों पर कमजोरी का रुख...
कारोबार 
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड में गुरुवार को हुए चाकू हमले के बाद इज़राइल...
अंतर्राष्ट्रीय 
मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

नई दिल्ली: टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और सऊदी अरब की सऊदिया एयरलाइंस ने अपनी रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने...
कारोबार 
एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

उत्तर प्रदेश

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु