गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2-704 फ्लैट की रसोई में लगी आग, गार्डों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

खाना बनाते समय चिमनी में भड़की आग, पूरे फ्लैट में फैला धुआं; फायर एनओसी और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2 टॉवर स्थित फ्लैट संख्या 704 की रसोई में गुरुवार शाम करीब 5:45 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय घर की महिला खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस चूल्हे के ऊपर लगी चिमनी में अचानक आग भड़क उठी।आग लगते ही कुछ ही क्षणों में पूरी रसोई और फ्लैट में धुआं ही धुआं भर गया। धुएं के कारण परिवार के सदस्य घबरा गए और तत्काल सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों को सूचना दी। समय रहते सूचना मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही सिक्योरिटी सुपरवाइजर सऊद खान दो सुरक्षा गार्डों के साथ अग्निशामक सिलेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए आग बुझाने का कार्य शुरू किया और कुछ ही देर में चिमनी में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गार्डों की तत्परता, साहस और सूझबूझ के चलते आग पूरे फ्लैट में फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।हालांकि इस घटना ने एक बार फिर सोसाइटी की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निवासियों का कहना है कि गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के पास अभी तक वैध फायर एनओसी नहीं है, जबकि इससे पहले भी सोसाइटी में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

5.70 लाख पशुओं को लगेगा खुरपका-मुंहपका का मुफ्त टीका, बिजनौर में अभियान शुरू ये खबर भी पढ़े : 5.70 लाख पशुओं को लगेगा खुरपका-मुंहपका का मुफ्त टीका, बिजनौर में अभियान शुरू

एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि सोसाइटी के मुख्य गेट पर रखे अधिकांश अग्निशामक सिलेंडर खाली पड़े हैं और केवल चार अग्निशामक सिलेंडर ही उपयोग योग्य स्थिति में हैं। यदि आग अधिक फैल जाती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। साथ ही सोसाइटी में आग बुझाने के लिए कोई प्रशिक्षित फायर स्टाफ भी तैनात नहीं है।घटना के बाद निवासियों में आरडब्ल्यूए के प्रति भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि लगातार आग की घटनाओं और सुरक्षा संबंधी कमियों के बावजूद आरडब्ल्यूए ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं।

निवासियों ने बताया कि वे शुक्रवार को इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (फायर विभाग) से करेंगे। शिकायत में सोसाइटी की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, फायर एनओसी, खाली पड़े अग्निशामक सिलेंडरों, अग्निशमन उपकरणों की स्थिति तथा सुरक्षा मानकों की जांच कर आरडब्ल्यूए के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी।आग पर समय रहते काबू पाने के बाद एम/2-704 फ्लैट के निवासियों ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर सऊद खान एवं उनके साथ पहुंचे सुरक्षा गार्डों की तत्परता, साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि यदि गार्ड समय पर अग्निशामक यंत्र लेकर मौके पर नहीं पहुंचते तो आग विकराल रूप ले सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद सोसाइटी के अन्य निवासियों ने भी सुरक्षा गार्डों की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड में गुरुवार को हुए चाकू हमले के बाद इज़राइल...
अंतर्राष्ट्रीय 
मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

नई दिल्ली: टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और सऊदी अरब की सऊदिया एयरलाइंस ने अपनी रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने...
कारोबार 
एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

वैश्विक बाजारों में हाहाकार, निक्केई और कोस्पी में भारी गिरावट, भारतीय बाजार पर भी दबाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी की वजह से आज ग्लोबल मार्केट का...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में हाहाकार, निक्केई और कोस्पी में भारी गिरावट, भारतीय बाजार पर भी दबाव

ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एबी रोड पर एक निजी ट्रैवल्स...
मध्य प्रदेश 
 ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप

डिमना झील में दो डॉक्टरों के डूबने से हड़कंप, बचाव अभियान में जुटी पुलिस और गोताखोर

पूर्वी सिंहभूम। बोडाम थाना क्षेत्र स्थित शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार तड़के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम)...
झारखंड 
डिमना झील में दो डॉक्टरों के डूबने से हड़कंप, बचाव अभियान में जुटी पुलिस और गोताखोर

उत्तर प्रदेश

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2-704 फ्लैट की रसोई में लगी आग, गार्डों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2 टॉवर स्थित फ्लैट संख्या 704 की रसोई में गुरुवार शाम करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2-704 फ्लैट की रसोई में लगी आग, गार्डों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना