मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रतलाम-मंदसौर समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आज शुक्रवार को श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर और पन्ना जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी गई है।

इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान करीब चार इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 24 जून को मानसून की दस्तक के बाद से अब तक औसतन 12.8 इंच (325.1 मिमी) वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम है।

आज जुटेंगे टेक दिग्गज, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर निवेश पर होगा बड़ा मंथन ये खबर भी पढ़े : आज जुटेंगे टेक दिग्गज, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर निवेश पर होगा बड़ा मंथन

इस अवधि तक औसतन 14.1 इंच (359.6 मिमी) बारिश हो जानी चाहिए थी। हालांकि पिछले तीन दिनों में वर्षा की कमी लगातार कम हुई है।

20 जुलाई तक जहां प्रदेश में बारिश सामान्य से 17 प्रतिशत कम थी, वहीं अब यह घटकर 10 प्रतिशत रह गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में अब भी 13 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 6 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
भारी बारिश वाले पांच जिलों के अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल.

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली.

शहडोल, उमरिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित 50 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में भी प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी और कई इलाकों में अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है।

14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश
प्रदेश में फिलहाल 14 जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से ऊपर है, जबकि 41 जिलों में अब भी बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में निवाड़ी ऐसा एकमात्र जिला है, जहां औसत से अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों की बारिश से वर्षा की कमी में और सुधार होने की संभावना है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड में गुरुवार को हुए चाकू हमले के बाद इज़राइल...
अंतर्राष्ट्रीय 
मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

नई दिल्ली: टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और सऊदी अरब की सऊदिया एयरलाइंस ने अपनी रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने...
कारोबार 
एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

वैश्विक बाजारों में हाहाकार, निक्केई और कोस्पी में भारी गिरावट, भारतीय बाजार पर भी दबाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी की वजह से आज ग्लोबल मार्केट का...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में हाहाकार, निक्केई और कोस्पी में भारी गिरावट, भारतीय बाजार पर भी दबाव

ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एबी रोड पर एक निजी ट्रैवल्स...
मध्य प्रदेश 
 ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप

डिमना झील में दो डॉक्टरों के डूबने से हड़कंप, बचाव अभियान में जुटी पुलिस और गोताखोर

पूर्वी सिंहभूम। बोडाम थाना क्षेत्र स्थित शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार तड़के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम)...
झारखंड 
डिमना झील में दो डॉक्टरों के डूबने से हड़कंप, बचाव अभियान में जुटी पुलिस और गोताखोर

उत्तर प्रदेश

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2-704 फ्लैट की रसोई में लगी आग, गार्डों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2 टॉवर स्थित फ्लैट संख्या 704 की रसोई में गुरुवार शाम करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2-704 फ्लैट की रसोई में लगी आग, गार्डों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना