शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो नाबालिग चरवाहों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस आकाशीय वज्रपात की चपेट में आने से बड़ी संख्या में पशुधन को भी नुकसान पहुँचा है, जिसमें 17 भैंसों और 8 बकरियों सहित कुल 25 मवेशियों की जान चली गई है। इस घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक की लहर है।
कलेक्टर ने जताया दुःख, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशघटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
ये खबर भी पढ़े : मानसून का कहर, भिंड में रेड अलर्ट; ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनीउन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने स्थानीय एसडीएम (SDM) और संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुँचकर राहत एवं सहायता कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
शीघ्र मिलेगी आर्थिक सहायताकलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि घटना से हुई जनहानि और पशुहानि की क्षति का तत्काल सर्वेक्षण (सर्वे) किया जाए।
उन्होंने नियमानुसार त्वरित प्रकरण तैयार कर पात्र प्रभावित परिवारों को शासन के प्रावधानों के तहत हरसंभव मदद और शीघ्र आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात कही है।
प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाते हुए संकट की इस घड़ी में पूरी तत्परता से साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
