पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 101 डॉलर के पार पहुंचा बेंट क्रूड

- अंतरराष्ट्रीय बाजार डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 92 डॉलर के पार पहुंचा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और खाड़ी के देशों से क्रूड ऑयल की ग्लोबल सप्लाई बाधित होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड दो महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। आज ब्रेंट क्रूड तेजी दिखाते हुए 101 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को भी पार कर गया।

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, अमेरिकी बाजार गिरावट के बाद एशियाई बाजारों पर दबाव ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, अमेरिकी बाजार गिरावट के बाद एशियाई बाजारों पर दबाव

इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी आज 92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ने आज 1.16 डॉलर प्रति बैरल की उछाल के साथ 95.23 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

ट्रेडिंग शुरू होने के बाद इसकी कीमत उछल कर 101.01 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले दो महीने के दौरान ब्रेंट क्रूड का ये सबसे ऊंचा स्तर है।

हालांकि बाद में इसकी कीमत में मामूली गिरावट भी आई। भारतीय समय के मुताबिक रात 8:30 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 6.59 डॉलर प्रति बैरल यानी 7.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 100.66 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले 24 मई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 94.92 डॉलर प्रति बैरल से लेकर 96.30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच शांति होने की उम्मीद की वजह से क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट का रुख बन गया था, जिसकी वजह से एक जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंड क्रड 71.44 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया था हालांकि छह जुलाई के बाद इसकी कीमत में एक बार फिर तेजी का रुख बन गया।

ब्रेंट क्रूड की तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ने आज 0.90 डॉलर प्रति बैरल की बढ़त के साथ 87.73 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की।

दिन के कारोबार में डब्ल्यूटीआई क्रूड उछल कर 92.15 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसकी कीमत में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

भारतीय समय के मुताबिक शाम 8:30 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.20 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.03 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल हो जाने, सीजफायर खत्म होने और दोनों देशों द्वारा एक दूसरे के ठिकानों पर लगातार हमला करने की वजह से कच्चे तेल की कीमत में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है।

पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर एक महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 81 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के ऊपर चला गया था।

इसके बाद तीन दिन तक सुस्ती का माहौल बना रहा, लेकिन पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन से कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर तेजी का रुख बन गया है, जिसकी वजह से आज इसने पिछले दो महीने के सबसे ऊंचे स्तर को पार कर लिया है।

जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव की वजह से एक बार फिर कच्चे तेल की सौ डॉलर के स्तर के ऊपर जा सकती है। कच्चे तेल की कीमत मे होने वाली बढ़ोतरी भारत जैसे कच्चे तेल के आयातक देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर अनिल भंसाली का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक तेज बनी रही तो भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट काफी बढ़ सकता है।

इसके साथ ही देश का इंपोर्ट बिल भी लक्ष्य से काफी अधिक हो सकता है। इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमत के कारण फॉरेन कैपिटल आउटफ्लो (विदेशी पूंजी की निकासी) भी तेज हो सकता है, जिसके कारण भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले कमजोर हो सकती है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के अंतर्गत मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राजुल...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई