छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, 27 जुलाई 2026 तक कार्य पर वापस नहीं लौटने वाले अतिथि शिक्षकों की अध्यापन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी।

पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, उपचार के दौरान मौत ये खबर भी पढ़े : पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, उपचार के दौरान मौत

साथ ही उनके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

विभाग का कहना है कि, नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही हड़ताल के कारण कई सरकारी विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

27 जुलाई तक लौटने का अंतिम अवसर
विभाग के अनुसार, विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं।

ऐसे में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शाला प्रबंध समितियों के माध्यम से हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को सूचित करें कि वे 27 जुलाई 2026 तक अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य प्रारंभ करें। विभाग ने इसे कार्य पर लौटने का अंतिम अवसर बताया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने पूर्व जारी निर्देशों की कंडिका 7.3 का उल्लेख करते हुए कहा है कि, निर्धारित समय-सीमा तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अतिथि शिक्षकों की अध्यापन व्यवस्था तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।

साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रिक्त हुए पदों पर तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि, कर्मचारियों को अपनी मांगें रखने का अधिकार है, लेकिन छात्रों की शिक्षा किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। नए शैक्षणिक सत्र में समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराना विभाग की प्राथमिकता है।

प्रदर्शन पर भी हुई कार्रवाई
इधर, अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को लेकर प्रशासन ने भी सख्ती दिखाई है। बुधवार देर रात दुर्ग शहर के हिंदी भवन के सामने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी अतिथि शिक्षकों का टेंट खम्हारडीह और स्थानीय पुलिस ने हटाकर जब्त कर लिया।

इसके बाद गुरुवार सुबह धरनास्थल पर पहुंच रहे अन्य शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों के माध्यम से वहां से हटाया। इसे आंदोलन को समाप्त कराने की प्रशासनिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

संघों की प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल अतिथि शिक्षक संघों की ओर से विभाग के इस अल्टीमेटम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि माना जा रहा है कि 27 जुलाई की समय-सीमा से पहले सरकार और अतिथि शिक्षक संगठनों के बीच वार्ता के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के अंतर्गत मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राजुल...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई