पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, उपचार के दौरान मौत

धमतरी, केरेगांव, हत्या, कुल्हाड़ी हमला, पुलिस कार्रवाई, गिरफ्तारी, अपराध, छत्तीसगढ़

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • केरेगांव थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात।
  • पति ने कथित प्रेमी पर कुल्हाड़ी से किया हमला।
  • घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत।

धमतरी। पत्नी के प्रेमी को अपनी पत्नी के साथ संदिग्ध हालत में पाए जाने से आक्रोशित पति ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

केरेगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया पूर्णिमा सोरी पत्नी योगेंद्र सोरी 31 वर्ष निवासी ग्राम बाजारकुर्रीडीह स्कूलपारा का करीब सालभर से शंकर सूर्यवंशी निवासी नगरी, तहसील दलौदा, जिला मंदसौर-मध्यप्रदेश के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

प्रेमी शंकर सूर्यवंशी समय-समय पर पूर्णिमा सोरी से मिलने उसके गांव आता-जाता था। लगभग 15 दिन पूर्व पूर्णिमा सोरी अपनी दो बच्चियों के साथ शंकर सूर्यवंशी के घर गई थी तथा चार-पांच दिन वहां रहने के बाद वापस अपने घर लौट आई थी।

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

इस बीच आठ जुलाई को शाम करीब सात बजे शंकर सूर्यवंशी पुनः पूर्णिमा सोरी के घर मिलने आया। रात्रि में भोजन करने के पश्चात पूर्णिमा सोरी, उसके पति योगेंद्र सोरी, दोनों बच्चे तथा शंकर सूर्यवंशी एक ही हाल में सो गए।

रात्रि लगभग तीन बजे पति योगेंद्र सोरी ने पत्नी को प्रेमी शंकर सूर्यवंशी के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया, तो आक्रोशित होकर उसने प्रेमी शंकर सूर्यवंशी पर कुल्हाड़ी से गले पर प्राणघातक वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल शंकर सूर्यवंशी को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना केरेगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपित योगेंद्र सोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने आरोपित पति योगेन्द्र सोरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपित योगेन्द्र सोरी 38 वर्ष ग्राम बाजार कुर्रीडीह, स्कूलपारा, थाना केरेगांव, जिला धमतरी निवासी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या। बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद। दोस्त ललित गमेती...
राजस्थान 
मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

छत्तीसगढ़: करोड़ों के घोटालों में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

रामगोपाल अग्रवाल को विशेष अदालत ने ईओडब्ल्यू रिमांड पर भेजा। ईओडब्ल्यू 17 जुलाई तक करेगी पूछताछ। अग्रवाल करीब 3 वर्षों...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: करोड़ों के घोटालों में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

नागदा में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो मासूमों की खाल में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

गिदगढ़ गांव में खाल में डूबने से दो बच्चों की मौत। मृतकों की उम्र 14 और 10 वर्ष थी। अस्पताल...
मध्य प्रदेश 
नागदा में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो मासूमों की खाल में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

उत्तर प्रदेश

वायरल ऑडियो के बाद बड़ा एक्शन! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ का दरोगा सस्पेंड

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक गुड्डू प्रसाद को सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो-वीडियो क्लिप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वायरल ऑडियो के बाद बड़ा एक्शन! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ का दरोगा सस्पेंड

400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ