मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • 23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या।
  • बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद।
  • दोस्त ललित गमेती पर चाकू से हमला करने का आरोप।

उदयपुर। उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक नर्सिंग छात्र की उसके दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक को धक्का देने जैसी मामूली बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, परिजनों और समाज के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार सवीना खेड़ा निवासी दिनेश मीणा (23) बुधवार शाम घर से बाइक ठीक कराने की बात कहकर निकला था। रात करीब 11 बजे सेक्टर-14 स्थित श्रीराम अपार्टमेंट के पास वह अपने दोस्त ललित गमेती और एक अन्य युवक के साथ था।

राजस्थान में 3500 करोड़ के विकास कार्य, 71 ई-बसें रवाना ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में 3500 करोड़ के विकास कार्य, 71 ई-बसें रवाना

इसी दौरान बाइक को धक्का देने की बात को लेकर दिनेश और ललित के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर ललित ने चाकू से दिनेश पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि तीसरा साथी घायल दिनेश को एमबी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात करीब 11:45 बजे अस्पताल से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, जहां दिनेश को मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिली।

इसके बाद परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया और स्पष्ट किया कि आरोपी की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।

सवीना थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। परिजनों से भी लगातार समझाइश की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

मृतक के पिता दोलाराम मीणा ने बताया कि उनका बेटा शाम करीब छह बजे बाइक ठीक कराने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात अस्पताल से फोन आने पर परिवार वहां पहुंचा तो दिनेश मृत अवस्था में मिला।

वहीं, मां सूरज ने बताया कि उनकी बेटे से अंतिम बार रात करीब नौ बजे फोन पर बात हुई थी। उस समय उसने थोड़ी देर में घर लौटने की बात कही थी।

पुलिस के अनुसार दिनेश मीणा डाकन कोटड़ा स्थित वागड़ नर्सिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। आरोपी ललित गमेती भी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस उसके फरार होने के बाद लगातार तलाश कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिंदौरा निकट नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बिंदौरा निकट नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

  महेन के बाबा महेंद्रनाथ: जहाँ शिव जड़ हो गए : डॉ. विवेकानंद

देवरिया। क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान शिव, जो स्वयं काल के भी काल हैं, जो सृष्टि के संहारक...
उत्तर प्रदेश 
  महेन के बाबा महेंद्रनाथ: जहाँ शिव जड़ हो गए : डॉ. विवेकानंद

गुलमोहर एनक्लेव की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन कंट्री इन होटल में धूमधाम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

विद्यालय परिसर से जर्जर भवन का मलबा हटाया, बच्चों को मिली राहत

देवरिया। जनपद के बेलवालिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में लंबे समय से पड़े जर्जर भवन के मलबे को आखिरकार हटा दिया...
उत्तर प्रदेश 
विद्यालय परिसर से जर्जर भवन का मलबा हटाया, बच्चों को मिली राहत

बढ़ई से मारपीट के आरोप में अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर शिकायत दर्ज

कोलकाता। बंगाली अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहम चक्रवर्ती के खिलाफ एक बढ़ई से मारपीट करने की शिकायत...
पश्चिम बंगाल 