जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

हादसे के बाद चालक फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के आंधी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर घास काट रही तीन महिलाओं को कुचल दिया।

हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक करीब एक किलोमीटर दूर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रेम देवी (55) पत्नी रामनाथ निवासी खेड़ावास, मनफूल देवी (50) पत्नी गोवर्धन लाल निवासी खेड़ावास नेवर और कौशल्या देवी (45) पत्नी रामचंद्र निवासी नेवर के रूप में हुई है।

एसपी जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि हाईवे के मिड-वे में लगी घास काटने का ठेका गेंथी लाल गुर्जर के पास है। उसका बेटा धारासिंह गुर्जर कामकाज संभालता है।

अयोध्या में गश्त के दौरान हादसा, दरोगा की मौत, सिपाही घायल ये खबर भी पढ़े : अयोध्या में गश्त के दौरान हादसा, दरोगा की मौत, सिपाही घायल

रविवार सुबह पांच महिलाएं हाईवे के बीच घास काट रही थीं। इनमें दो महिलाएं मिड-वे की रेलिंग के अंदर और तीन महिलाएं रेलिंग के बाहर घास काट रही थीं।

शाम करीब पांच बजे बूज गांव की पुलिया से करीब 20 फीट दूर तेज रफ्तार कार रेलिंग के बाहर घास काट रही तीनों महिलाओं को कुचलते हुए निकल गई।

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में महिलाओं के शव देखकर ठेकेदार का बेटा धारासिंह गुर्जर भी बेहोश होकर गिर पड़ा।

हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि घास काटने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बैरिकेडिंग नहीं होने से हादसे का खतरा बढ़ा। ग्रामीणों के अनुसार इस स्थान पर पिछले एक साल में करीब आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण हाईवे पर बैठ गए और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी जाम में फंस गए। ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर अपनी मांगें रखीं।

प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत में नियमानुसार मुआवजा राशि दिलाने, मृतक परिवारों में एक-एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और प्रत्येक परिवार को एक-एक डेयरी बूथ देने की घोषणा की गई। मांगों पर सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

इस समझाइश के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा, एसपी हनुमान प्रसाद मीणा, सीओ रामकिशन विश्नोई सहित आसपास के थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के आंधी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर...
राजस्थान 
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

अड़की में दोहरे हत्याकांड के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार, बाइक बरामद

खूंटी। अड़की थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में फरार...
झारखंड 
अड़की में दोहरे हत्याकांड के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार, बाइक बरामद

नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं

*गोरखपुर।.नेशनल  स्पेस डे पर, भारत न केवल चंद्रमा और उससे आगे की अपनी यात्रा का जश्न मनाता है, बल्कि उन...
उत्तर प्रदेश 
नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं

*गोरखपुर।.नेशनल  स्पेस डे पर, भारत न केवल चंद्रमा और उससे आगे की अपनी यात्रा का जश्न मनाता है, बल्कि उन...
उत्तर प्रदेश 
नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं

गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा

संत कबीर नगर। कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर द्वारा गाजर घास जागरूकता कार्यक्रम 16 से 22 अगस्त 2026...
उत्तर प्रदेश 
गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा