खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

9 लोग गंभीर रूप से घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बैतूल । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर जीतू ढाबे के पास शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ।

 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर ये खबर भी पढ़े :  तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया, आगे की सीट पीछे की तरफ धंस गई और कार की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायलहो गए।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी 11 लोग महाराष्ट्र के नागपुर के पास बुट्टी बोरी कोल माइंस क्षेत्र के रहने वाले थे और सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में दर्शन करने जा रहे थे।

आशंका जताई जा रही है कि तड़के ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, हालांकि हादसे के सही कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटनास्थल पर ही दम तोड़ने वाले तीन लोगों में से दो की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई है, जिनके नाम दीपक (42 वर्ष) और छाया (40 वर्ष) हैं। तीसरी मृतक महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत मुलताई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्राइवर सहित सभी 9 घायलों को नागपुर रेफर कर दिया गया है।

घायलों में नैतिक पुत्र उपेंद्र गांधीवार (10 वर्ष), उज्ज्वला पत्नी मोहन (45 वर्ष), नीता पुत्री अनिल (25 वर्ष), अनुष्का पुत्री उपेंद्र (18 वर्ष), संगीता एकनाथ, शंभु, नंदन, प्रज्ज्वल पुत्र दीपक, सौरभ पुत्र नंदकिशोर चंदे (30 वर्ष - ड्राइवर) शामिल है।

हादसे को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक, संगठन और पीएम मोदी के 25 साल पर मंथन

नए पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी होगी चर्चा
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक, संगठन और पीएम मोदी के 25 साल पर मंथन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

राजस्थान में मानसून सुस्त, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून का दौर एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। बारिश की गतिविधियां घटने के साथ प्रदेश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सुस्त, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील