बिहार में तेज रफ्तार बस का कहर, भीड़ में घुसी बस, पांच लोगों की मौके पर मौत

पश्चिम चंपारण के बनकटवा में छठियार समारोह के दौरान हुआ हादसा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर से बेतिया जा रही थी बस

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा एनएच-727 पर बेतिया-लौरिया मार्ग के बनकटवा के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित शाही ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे मौजूद लोगों की भीड़ में जा घुसी।  

जानकारी के अनुसार, बनकटवा में एक घर छठियार समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में शामिल लोगों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। सड़क किनारे पंडाल लगाकर डीजे और आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम कराया जा रहा था। इसी दौरान गोरखपुर से बेतिया जा रही शाही ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। 

बारावफात पर्व को लेकर महुली पुलिस का गांव-गांव जनसंवाद ये खबर भी पढ़े : बारावफात पर्व को लेकर महुली पुलिस का गांव-गांव जनसंवाद

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान देवेंद्र दूबे, संजय महतो, बहादुर महतो, भोला दूबे और छांगुर राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 

पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाकर शांत कराया तथा सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कई बसों के शीशे, पंडाल और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

कोलकाता। बीरभूम के तारापीठ में हाल ही में ‘विदेशिनी’ होटल में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
पश्चिम बंगाल 
तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, 2020 की तीखी आलोचना की है। उनका...
राष्ट्रीय 
इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय बना हुआ है। शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने के...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम के कई हिस्सों में पानी घटने के साथ हालात सुधर रहे हैं, लेकिन शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, धेमाजी...
राष्ट्रीय 
असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

 दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी, 21 मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित दीपशिखा हॉस्पिटल में शुक्रवार रात इमरजेंसी वार्ड...
मध्य प्रदेश 
 दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी, 21 मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील