बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

हावड़ा और हुगली में भी बारिश की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय बना हुआ है। शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

अलीपुर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, कोलकाता के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, कुछ जिलों में गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कोलकाता में आज हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार महानगर में दिन के दौरान उमस बनी रह सकती है।

पांचवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में शोक ये खबर भी पढ़े : पांचवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में शोक

कोलकाता के लिए जारी जिला पूर्वानुमान में शनिवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई गई है।

हावड़ा और हुगली में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तर 24 परगना में आज और अगले कुछ दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। दक्षिण 24 परगना में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में आज मौसम मुख्य रूप से बारिश और गरज-चमक वाला रहने की संभावना है।

अलीपुर मौसम केंद्र के अनुसार पूर्व मेदिनीपुर में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।

दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। मुर्शिदाबाद, नदिया समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल में वर्षा की गतिविधि बने रहने के संकेत हैं।

उत्तर बंगाल में दक्षिण बंगाल की तुलना में वर्षा की गतिविधि अधिक रहने की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा समेत उत्तर बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

सौंदर्यीकरण कार्य के चलते प्रतिमा अस्थायी रूप से हटाई गई, नगर निगम में सुरक्षित रखी गई*।
यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

कोलकाता। बीरभूम के तारापीठ में हाल ही में ‘विदेशिनी’ होटल में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
पश्चिम बंगाल 
तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, 2020 की तीखी आलोचना की है। उनका...
राष्ट्रीय 
इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय बना हुआ है। शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने के...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम के कई हिस्सों में पानी घटने के साथ हालात सुधर रहे हैं, लेकिन शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, धेमाजी...
राष्ट्रीय 
असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील