पांचवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में शोक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के चंद्रकोना रोड थाना अन्तर्गत आंधार नयन इलाके में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय की शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा पूरी नहीं होने पर पांचवीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृत छात्रा की पहचान 11 वर्षीय अंकिता हेम्ब्रम के रूप में हुई है। वह आंधार नयन विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।

परिवार के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अंकिता भी इसमें शामिल होना चाहती थी। इसके लिए उसने चूड़ी, आभूषण और पोशाक खरीदने की इच्छा जताई थी।

परिवार के अनुसार, अंकिता ने अपनी मां से उक्त सामान खरीदने का आग्रह किया था। मां ने उससे कहा कि पिता के घर लौटने के बाद उसकी इच्छा पूरी की जाएगी। इसके बाद अंकिता अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद कमरे से अंकिता का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

शनिवार रात अंकिता के पिता विश्वनाथ हेम्ब्रम ने बताया कि विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शोभायात्रा आयोजित की गई थी।

पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

उसमें शामिल होने के लिए बेटी ने कपड़े और कुछ अन्य सामान खरीदने की इच्छा जताई थी। मां ने पिता के आने के बाद सामान खरीदने की बात कही थी। इसके बाद ही यह घटना हुई।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जिला शिमला पुलिस की बदली हुई रणनीति के नतीजे इस वर्ष स्पष्ट...
हिमाचल 
शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन