कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की वारदात के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपित रानू उर्फ सुहेल को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
कुंदौली मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार आरोपित को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
ये खबर भी पढ़े : पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समांजवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बीती सात और आठ अगस्त की रात देवसढ़ गांव में घर में घुसे दो बदमाशों ने लूटपाट की थी। विरोध के दौरान किसी ठोस वस्तु से प्रहार कर महिला की हत्या कर दी गई थी।
घटना के संबंध में साढ़ थाने में लूट और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में शामिल दूसरे आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि रानू उर्फ सुहेल वारदात के बाद से फरार था।
मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार तलाश में जुटी थीं। आज तड़के पुलिस को उसके क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद साढ़ थाना प्रभारी और आसपास के थानों की पुलिस को सक्रिय किया गया।
कुंदौली मोड़ के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे रानू को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, रुकने के बजाय उसने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा फायरिंग कर दी और भागने लगा।
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल होने के बाद वह मौके पर गिर गया।
पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कार्रवाई के दौरान मानवाधिकार संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किए जाने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मुठभेड़ में लूट और हत्या के मामले के मुख्य आरोपित रानू उर्फ सुहेल को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पहले से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के साथ वारदात में शामिल दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
कार्रवाई में एडीसीपी दक्षिण, एसीपी घाटमपुर, साढ़ थाना प्रभारी और आसपास के थानों की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
