बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। मेहदी हसन मिराज और हसन महमूद की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाजों के संयमित प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर उसकी धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। यह ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की तीसरी कोशिश थी और 23 साल बाद देश में खेला गया उसका पहला टेस्ट था।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 284 रन पर समेटने के बाद बांग्लादेश को जीत के लिए केवल 57 रन का लक्ष्य मिला। मेहदी हसन मिराज ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाते हुए पांच विकेट लिए, जबकि हसन महमूद ने तीन विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने एक विकेट गंवाकर 57 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। मोमिनुल हक ने विजयी रन बनाकर ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगाई। मोमिनुल 30 और शादमान इस्लाम 25 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हैजलवुड ने एक विकेट लिया।

तंजिद के शतक ने रखी जीत की नींव
बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए थे। तंजिद हसन तमीम ने 101 रन की शानदार पारी खेलकर अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।

कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 84 और मेहदी हसन मिराज ने 65 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के जोश हैजलवुड ने छह विकेट लिए, लेकिन बांग्लादेश की मजबूत बल्लेबाजी ने मेजबान टीम पर दबाव बना दिया।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 198 रन पर सिमट गई। हसन महमूद ने कहर बरपाते हुए छह विकेट चटकाए, जबकि इबादत हुसैन ने दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 71 रन बनाए।

ग्रीन के शतक के बावजूद नहीं बचा ऑस्ट्रेलिया
228 रन से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में कैमरन ग्रीन ने संघर्षपूर्ण 104 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 44 रन का योगदान दिया, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा।

मेहदी हसन मिराज ने 5/56 और हसन महमूद ने 3/66 की शानदार गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया की पारी 284 रन पर समेट दी। इसके बाद बांग्लादेश के सामने सिर्फ 57 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया पर बांग्लादेश की दूसरी बड़ी जीत
बांग्लादेश ने इससे पहले नौ साल पहले घरेलू मैदान पर भी ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मिली यह जीत कहीं अधिक ऐतिहासिक है।

डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया ये खबर भी पढ़े : डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

खास बात यह है कि बांग्लादेश ने दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को पूरे मैच में पूरी तरह दबाव में रखा। यह बांग्लादेश की इस साल की शानदार वापसी का भी प्रतीक है।

राजनीतिक कारणों से टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेने वाली बांग्लादेशी टीम ने मार्च के बाद से लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज कर अपनी क्रिकेट यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

डार्विन के लगभग खाली मरारा ओवल में मौजूद बांग्लादेशी प्रशंसकों ने जीत के बाद जमकर जश्न मनाया। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए यह पूरा दिन जश्न में बदल गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

80वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ब्लॉक प्रमुख ने फहराया तिरंगा

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
80वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ब्लॉक प्रमुख ने फहराया तिरंगा

अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित रहा : योगी

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित रहा :  योगी

इनरव्हील क्लब मुरादाबाद सिविल लाइंस ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस द्वारा 15 अगस्त 2026 को सिल्वर स्पून में भव्य “तीजोत्सव” का आयोजन हर्षोल्लास...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब मुरादाबाद सिविल लाइंस ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

एकता और सद्भाव से ही संभव है देश का विकास: अल्का मिश्रा