जूलियन वेबर ने 90.40 मीटर भाला फेंक कर तोड़ा यूरोपीय चैंपियनशिप रिकॉर्ड

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बर्मिंघम। जर्मनी के भाला फेंक खिलाड़ी जूलियन वेबर ने यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.40 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीत लिया। वेबर ने यह थ्रो अपने अंतिम प्रयास में किया और इसके साथ ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

31 वर्षीय वेबर ने ब्रिटेन के स्टीव बैकली का 89.72 मीटर का पिछला चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़ा। वेबर अंतिम प्रयास से पहले दूसरे स्थान पर थे और उनके हमवतन निक थुम उनसे आगे चल रहे थे। लेकिन आखिरी थ्रो में वेबर ने 90.40 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।

इस प्रदर्शन के साथ वेबर इस सत्र में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे भाला फेंक खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले श्रीलंका के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन रुमेश पथिरागे ने रोम डायमंड लीग में 92.67 मीटर का थ्रो किया था।

वेबर का 90 मीटर से अधिक का यह तीसरा थ्रो है और 90.40 मीटर उनका करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 91.51 मीटर है, जो उन्होंने 2025 में ज्यूरिख डायमंड लीग में हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल दोहा में 91.06 मीटर का थ्रो किया था।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद वेबर ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैं यह आखिरी थ्रो में कर पाया। आखिरी प्रयास बिल्कुल सही था। यह शानदार एहसास था। उस थ्रो ने मुझे खुद भी हैरान कर दिया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था।

मुझे पता था कि मैं इतनी दूर तक भाला फेंक सकता हूं। मुझे पता था कि अगर मैंने पूरी ताकत लगाई तो मैं ऐसा कर सकता हूं। मैं बहुत आभारी और खुश हूं कि यह सफल हुआ।”

महिला एशिया कप: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला ये खबर भी पढ़े : महिला एशिया कप: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयास फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

मनोज शर्मा , बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
प्रयास फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

चलती कार में लगी आग, बोनट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

हल्द्वानी का मामला कार सवारों के उतरते ही गाड़ी का अगला हिस्सा आग की लपटों में घिरा हल्द्वानी। शनिवार को...
उत्तराखंड 
चलती कार में लगी आग, बोनट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। मेहदी हसन मिराज और हसन...
खेल 
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

प्रयास फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

मनोज शर्मा , बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
प्रयास फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क