नेपाल पहुंचेगा भारत का सैन्य नेतृत्व, कई अहम मुलाकातें

प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से करेंगे मुलाकात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ का पांच दिवसीस नेपाल दौरा आज से शुरू हो रहा है। वह नई दिल्ली से सेना के विशेष विमान से शाम करीब चार बजे राजधानी काठमांडू पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के सत्ता संभालने के बाद नेपाल की उच्चस्तरीय यात्रा पर आने वाले जनरल सेठ भारत के अब तक के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं। उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वह प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह तथा नेपाली सेना के प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। शाह के पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी है।

30 जून 2026 को भारतीय थल सेना प्रमुख का पद संभालने वाले जनरल सेठ को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सोमवार को शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में नेपाली सेना के मानद महारथी (आर्मी चीफ) की उपाधि प्रदान करेंगे।

ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध ये खबर भी पढ़े : ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध

भारत और नेपाल के बीच एक-दूसरे के प्रधान सेनापतियों को ऐसी उपाधि प्रदान करने की परंपरा करीब सात दशक पुरानी है। नेपाली सेना के मुख्यालय जंगी अड्डा के अनुसार, यह परंपरा वर्ष 1950 से अब तक चली आ रही है।

नेपाल के प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल को भी भारतीय सेना के मानद महारथी की उपाधि मिल चुकी है। वर्ष २०२४ में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिग्देल को यह उपाधि प्रदान की थी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

80वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ब्लॉक प्रमुख ने फहराया तिरंगा

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
80वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ब्लॉक प्रमुख ने फहराया तिरंगा

अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित रहा : योगी

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित रहा :  योगी

इनरव्हील क्लब मुरादाबाद सिविल लाइंस ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस द्वारा 15 अगस्त 2026 को सिल्वर स्पून में भव्य “तीजोत्सव” का आयोजन हर्षोल्लास...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब मुरादाबाद सिविल लाइंस ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

एकता और सद्भाव से ही संभव है देश का विकास: अल्का मिश्रा

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
एकता और सद्भाव से ही संभव है देश का विकास: अल्का मिश्रा

प्रयास फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

मनोज शर्मा , बाराबंकी संवाददाता