वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर से ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद पार्क में भव्य संगीतमयी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भारतीय वायु सेना के बैंड की देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और कलाकारों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

कार्यक्रम में मध्य वायु कमान के वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल तरूण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

भारतीय वायु सेना की राष्ट्र को संगीत से जोड़ने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नंबर-4 वायु सेना बैंड ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। बैंड ने देशभक्ति के गीतों और धुनों के साथ सैन्य रचनाएं, शास्त्रीय संगीत और लोकप्रिय वाद्य संगीत प्रस्तुत किया।

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

कलाकारों ने बेहतरीन तालमेल और सटीकता के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाई। हर प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय वायु सेना की गौरवशाली परंपराओं और मूल्यों को आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

साथ ही, रक्षा बलों और नागरिकों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं को एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित किया गया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज विंग कमांडर देबार्थो धर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय वायु सेना और आम नागरिकों के बीच जुड़ाव को मजबूत करते हैं। संगीत के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को लोगों तक पहुंचाने का यह प्रभावी माध्यम है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इनरव्हील क्लब मुरादाबाद सिविल लाइंस ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस द्वारा 15 अगस्त 2026 को सिल्वर स्पून में भव्य “तीजोत्सव” का आयोजन हर्षोल्लास...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब मुरादाबाद सिविल लाइंस ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

एकता और सद्भाव से ही संभव है देश का विकास: अल्का मिश्रा

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
एकता और सद्भाव से ही संभव है देश का विकास: अल्का मिश्रा

प्रयास फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

मनोज शर्मा , बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
प्रयास फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

चलती कार में लगी आग, बोनट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

हल्द्वानी का मामला कार सवारों के उतरते ही गाड़ी का अगला हिस्सा आग की लपटों में घिरा हल्द्वानी। शनिवार को...
उत्तराखंड 
चलती कार में लगी आग, बोनट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। मेहदी हसन मिराज और हसन...
खेल 
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

उत्तर प्रदेश

इनरव्हील क्लब मुरादाबाद सिविल लाइंस ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस द्वारा 15 अगस्त 2026 को सिल्वर स्पून में भव्य “तीजोत्सव” का आयोजन हर्षोल्लास...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब मुरादाबाद सिविल लाइंस ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

एकता और सद्भाव से ही संभव है देश का विकास: अल्का मिश्रा

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
एकता और सद्भाव से ही संभव है देश का विकास: अल्का मिश्रा

प्रयास फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

मनोज शर्मा , बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
प्रयास फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना