भाजपा ने "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर संगोष्ठी, स्मृति प्रदर्शनी और मौन जुलूस का आयोजन किया

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - 14 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी, बस्ती कार्यालय पर आज "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के अवसर पर विभाजन के दौरान हुई हिंसा, विस्थापन और अमानवीय त्रासदी में जीवन गंवाने वाले तथा पीड़ित परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगोष्ठी, स्मृति प्रदर्शनी और मौन जुलूस का आयोजन किया गया। यह दिवस 14 अगस्त को देशभर में विभाजन की त्रासदी को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह तथा पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने प्रदर्शनी का फीता काटा कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रेम सागर तिवारी, यशकान्त सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, राजेश पाल चौधरी और गोपेश्वर त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के संयोजक अमृत कुमार वर्मा रहे और संचालन अखण्ड प्रताप सिंह ने किया।
मुख्य वक्ता कामेश्वर सिंह ने विभाजन काल में घटित अमानवीय घटनाओं, पीड़ितों के संघर्ष एवं योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी पीड़ितों को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश के विभाजन के दौरान असहनीय पीड़ा और अकल्पनीय त्रासदियों का सामना किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व की नीतिगत भूलों और सत्ता की राजनीति ने माँ भारती की अखंडता और स्वाभिमान को गहरी चोट पहुँचाई, जिसका दंश करोड़ों लोगों ने नरसंहार, विस्थापन और अपनों से बिछड़ने के रूप में सहा। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें स्मरण कराता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ना ही उन असंख्य पीड़ितों के प्रति सच्चा सम्मान है। उन्होंने उपस्थित सभी से नफरत, हिंसा और वैमनस्य से दूर रहने तथा ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का संकल्प लेने का आग्रह किया।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिकों ने विभाजन के दौरान हुए बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा कार्यालय से तिरंगा चौराहा तक मौन जुलूस निकाला गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम श्रिंगार ओझा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानुप्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, नीलम गौड़, सुरेंद्र कुमार चौधरी, अजय पाल सिंह, वेदप्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, मनोज कुमार पाठक, अरविंद सिंह, अंकुर वर्मा, विशुद्धानंद तिवारी, वैभव पांडे, राजेश कमलापुरी, गिरजेश यादव, जमुना पांडेय, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेंद्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पांडेय 'पवन', संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरि, शिवचरण जायसवाल, जनक राम, अभिनव उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह 'भोलू', सचिन सिंह, गौरव अग्रवाल, रामानन्द नन्हे, मनोज सिंह, प्रमोद चौधरी गिल्लम सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिकगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

लाखों-करोड़ों लेकर नौकरियां बेची जा रहीं : बाबा रामदेव

हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने सरकारी भर्तियों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लाखों-करोड़ों लेकर नौकरियां बेची जा रहीं : बाबा रामदेव

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

शिक्षक की मनमानी के आरोपों से शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बीएसए ने दिए जांच के निर्देश
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान

लखनऊ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानभवन में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान

विकसित भारत के निर्माता और सबसे बड़े लाभार्थी होंगे युवा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश...
राष्ट्रीय  राज्य 
विकसित भारत के निर्माता और सबसे बड़े लाभार्थी होंगे युवा: मोदी

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और विकास को लेकर समाजवादी...