बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश, हाईवे किया जाम

संवाददाता/ शमशाद खान

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

कलान/शाहजहांपुर। पिछले कई दिनों से जारी अनियमित बिजली आपूर्ति से आक्रोशित नगर कलान के लोगों का धैर्य शनिवार को आखिरकार जवाब दे गया। बिजली संकट से परेशान नगरवासियों ने मुरादाबाद-कानपुर स्टेट हाईवे स्थित परौर तिराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। करीब 15 मिनट तक चले जाम से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते करीब दो किलोमीटर तक जाम पहुंच गया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हाईवे पर यातायात प्रभावित होने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष हरि नारायण गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन से दूरभाष पर वार्ता कर नगर में लगातार बनी बिजली समस्या से अवगत कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष की बातचीत के बाद एक्सईएन ने 24 घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद नगरवासियों ने प्रदर्शन समाप्त कर हाईवे से जाम हटा लिया। इसके बाद पुलिस ने मशक्कत कर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। नगरवासियों का कहना है कि नगर के कई मोहल्लों में स्थिति बेहद खराब है। कई स्थानों पर तीन-तीन दिन से बिजली आपूर्ति नहीं पहुंची है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे दोबारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

लाखों-करोड़ों लेकर नौकरियां बेची जा रहीं : बाबा रामदेव

हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने सरकारी भर्तियों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

शिक्षक की मनमानी के आरोपों से शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बीएसए ने दिए जांच के निर्देश
उत्तर प्रदेश 

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान

लखनऊ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानभवन में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी...

विकसित भारत के निर्माता और सबसे बड़े लाभार्थी होंगे युवा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश...
राष्ट्रीय  राज्य 
विकसित भारत के निर्माता और सबसे बड़े लाभार्थी होंगे युवा: मोदी

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और विकास को लेकर समाजवादी...