शहीद संग्रहालय में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फहराया तिरंगा, शाहजहांपुर में हर्षोल्लास से मनाया गयावां स्वतंत्रता दिवस

जिलाधिकारी ने शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए, कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का निर्वहन करे: सुरेश कुमार खन्ना

मुख्य कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

नशे से दूर रहकर युवा अपनी प्रतिभा को निखारें और देश के विकास में योगदान दें: वित्त मंत्री

लखनऊ को मिली नई एसडीएम, निधि पांडेय की हुई तैनाती ये खबर भी पढ़े : लखनऊ को मिली नई एसडीएम, निधि पांडेय की हुई तैनाती

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परंपरागत गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रातः महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नगर निगम परिसर स्थित शहीदों की प्रतिमाओं, शहीद उद्यान पार्क स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों को नमन किया।कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेक संघर्ष और बलिदान दिए। उन्होंने कहा कि लड़ाइयां किसी भी देश को विकास की दिशा में पीछे ले जाती हैं, जबकि वर्तमान समय में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित रहें, आर्थिक स्थिति मजबूत हो और प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे, तभी जिला, प्रदेश और देश निरंतर प्रगति करेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने तथा मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देना होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश के विकास में सहभागी बनें। जिलाधिकारी ने परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

*स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम*

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में छावनी परिषद शहीद संग्रहालय, शाहजहांपुर कैंटोनमेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, सांसद अरुण कुमार सागर, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, महापौर अर्चना वर्मा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, विनीत मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ काकोरी एक्शन के अमर नायकों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह एवं अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रीय गीत का गायन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद, प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों तथा देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत को पहले विश्व गुरु और सोने की चिड़िया कहा जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम क्षेत्र में एथेनॉल के उत्पादन के माध्यम से देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का नशे से सुरक्षित रहना प्रदेश और देश की तरक्की के लिए अत्यंत आवश्यक है। युवा नशे से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को निखारें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के बच्चों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग जैसी पहल से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीक के क्षेत्रों में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले वर्षों में कई ऐसे कार्यों को संभव कर दिखाया है, जिन्हें कभी असंभव माना जाता था। प्रदेशवासियों के लिए लगातार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे लोगों को लाभ मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी ने किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन से आरक्षियों की रैली भी निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यहां शहीदों को सलामी दी गई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शहीदों को सलामी अर्पित की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, सीईओ कैंटोनमेंट हर्षिता, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपीआरए दीक्षा भंवरे, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, जिला विद्यालय निरीक्षक हरवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, छावनी परिषद के अवधेश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

ताजमहल में राष्ट्रध्वज रोहण के प्रयास में तीन हिंदू नेता पकड़े गए

आगरा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार काे उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में ताजमहल के अंदर छुपा कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 ताजमहल में राष्ट्रध्वज रोहण के प्रयास में तीन हिंदू नेता पकड़े गए

लाखों-करोड़ों लेकर नौकरियां बेची जा रहीं : बाबा रामदेव

हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने सरकारी भर्तियों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लाखों-करोड़ों लेकर नौकरियां बेची जा रहीं : बाबा रामदेव

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

शिक्षक की मनमानी के आरोपों से शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बीएसए ने दिए जांच के निर्देश
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान

लखनऊ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानभवन में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान

विकसित भारत के निर्माता और सबसे बड़े लाभार्थी होंगे युवा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश...
राष्ट्रीय  राज्य 