स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

संवाददाता/धर्मेन्द्र कुमार

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

शिक्षक की मनमानी के आरोपों से शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बीएसए ने दिए जांच के निर्देश

जैतीपुर/ शाहजहांपुर। देश जब आजादी का जश्न मना रहा था, तिरंगा शान से लहरा रहा था और बच्चे राष्ट्रगान की तैयारी में थे, उसी वक्त शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर पिटरहाई के मुख्य गेट पर ताला लटका नजर आया। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय का गेट बंद और बच्चे बाहर—इस तस्वीर ने पूरे शिक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। वीडियो में विद्यालय के गेट पर ताला साफ दिखाई दे रहा है और बच्चे अंदर जाने के लिए बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। इसी दौरान ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षक के बीच कहासुनी की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक ने गेट खोलने से मना कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया।

मुख्यमंत्री राहत कोष से पत्रकार को मिले 2 लाख, 19 को पेसमेकर ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री राहत कोष से पत्रकार को मिले 2 लाख, 19 को पेसमेकर

आजादी के दिन ‘ताले’ में कैद हुआ स्कूल!

जिस विद्यालय में बच्चों को स्वतंत्रता, अधिकार और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया जाना था, उसी विद्यालय के गेट पर ताला लगने की तस्वीर अब सवाल बनकर खड़ी है। आखिर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बच्चों को विद्यालय के बाहर खड़े रहने की नौबत क्यों आई? क्या विद्यालय की व्यवस्था इतनी कमजोर थी कि कार्यक्रम संभालने के लिए गेट पर ताला लगाना पड़ा.यदि बाहरी लोगों के आने से कार्यक्रम में बाधा पड़ने की आशंका थी तो विद्यालय प्रबंधन के पास व्यवस्था बनाने के कई विकल्प थे। लेकिन सवाल यह है कि व्यवस्था संभालने के बजाय गेट पर ताला लगाकर बच्चों को ही बाहर क्यों खड़ा किया गया?

बीएसए बोले—जांच होगी

मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग भी हरकत में आया। बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह से बातचीत की गई है। प्रारंभिक तौर पर बाहरी लोगों के आने से कार्यक्रम में बाधा पड़ने की आशंका के चलते गेट बंद किए जाने की बात सामने आई है। बीएसए ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

अब सवाल कार्रवाई का

वीडियो वायरल होने के बाद सवाल सिर्फ गेट पर लगे ताले का नहीं है, बल्कि जवाबदेही का है। यदि शिक्षक ने नियमों से हटकर गेट बंद किया तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी क्या विभाग सिर्फ जांच की बात करके मामला खत्म कर देगा या दोष सामने आने पर कार्रवाई भी होगी। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के गेट पर लगा ताला अब शिक्षा विभाग के लिए भी परीक्षा बन गया है। देखना यह है कि जांच का ताला कब खुलता है और जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई कब होती है।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

ताजमहल में राष्ट्रध्वज रोहण के प्रयास में तीन हिंदू नेता पकड़े गए

आगरा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार काे उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में ताजमहल के अंदर छुपा कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

लाखों-करोड़ों लेकर नौकरियां बेची जा रहीं : बाबा रामदेव

हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने सरकारी भर्तियों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लाखों-करोड़ों लेकर नौकरियां बेची जा रहीं : बाबा रामदेव

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

शिक्षक की मनमानी के आरोपों से शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बीएसए ने दिए जांच के निर्देश
उत्तर प्रदेश 

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान

लखनऊ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानभवन में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी...

विकसित भारत के निर्माता और सबसे बड़े लाभार्थी होंगे युवा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश...
राष्ट्रीय  राज्य 