चोरी का ई-रिक्सा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे* के गठित टीम द्वारा अभियुक्त नाम पता अर्जुन कुमार उर्फ अरुण पुत्र विनेश निवासी मुहल्ला छावनी गली नं0 05 थाना मनुआपूल जनपद बेतिया राज्य बिहार वर्तमान पता सहजनवा जनपद गोरखपुर को घनश्यामपुर मार्ग मगहर तिराहा से 07 अदद चोरी की बैटरी, 01 अदद चोरी का ई-रिक्सा UP58AT 1706 व 2200 रुपया नकद के साथ गिरफ्तार किया गया
*प्रथम घटना-* दिनांक 12.08.2026 को वादी आदित्य कुमार पुत्र स्व0 रामबहाल निवासी रसहरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि प्रभावती देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय से दिनांक 09.08.2026 की रात में अज्ञात चोर द्वारा 02 अदद इन्वर्टर की बैटरी सोलपम्प का मोटर व सोलर मोटर कंट्रोलर चोरी कर लिया गया
*द्वितीय घटना-* दिनांक 14.08.2026 को वादी तीरथराम गुप्ता पुत्र स्व0 रामअवध गुप्ता निवासी तितौवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि 06.08.2026 को रात्रि में घर पर खड़े ई-रिक्सा UP 58AT 0596 से अज्ञात चोर द्वारा बैटरी चोरी कर लिया गया तथ उसी समय स्टेशन पूरवा के मोहम्मद सईद पुत्र सत्ते मो0 के ई- रिक्सा UP58AY1816 से भी बैटरी चोरी कर लेने के संबंध में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
*पूछताछ विवरणः-*
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि मै बिहार का रहने वाला हूँ लुक छिप करके ई-रिक्शा में लगे बैटरी की चोरी करके ग्राहक तलाश करके बेच देता हूँ और जो पैसा मिलता है उसे खाने पिने घुमने फिरने में खर्च कर देता हूँ, जो बैटरी बरामद हुयी है इसमे से 04 बैटरी दिनांक 06.08.2026 को भोर के समय रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के पास से खड़ी 02 ई-रिक्शा में से खोलकर चोरी कर लिया था, उसके बाद दिनांक 10.08.2026 की सुबह में चार्ज मे लगी ई-रिक्शा की 03 बैटरी को रेलवे लाईन अण्डर पास मुखलीसपुर रोड़ के आगे बाये साईड से चोरी किया था तथा दिनांक 09.08.2026 की रात में रसहरा गांव के स्कूल के अन्दर से 02 बैटरी व एक ईन्वर्टर व सोलर मोटर व कन्ट्रोलर चोरी किया था दोनो बैटरी व ईन्वर्टर व सोलर मोटर व कन्ट्रोलर को सहजनवा में 5500 रुपये में बेच दिया था, जिसमे से 2200 रुपया बचे है जो बरामद किया गया है और शेष रुपया खर्च हो गया है । ई-रिक्शा UP58AT1706 के बारे मे पूछताछ करने पर बताया कि इस ई-रिक्शा को मेहदावल बाईपास पुल के पास से चोरी किया था और आज चोरी की सातो बैटरियों और ई-रिक्शा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश मे सहजनवा के लिए निकल रहा था । अभियुक्त द्वारा चोरी की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
