ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु जनपद में *ऑपरेशन मजनू* के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों एवं उनके आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग एवं निगरानी की गई।
पुलिस टीम द्वारा ऐसे युवकों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जो शिक्षण संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए गए अथवा मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज, हुड़दंग, अशोभनीय गतिविधियों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के माध्यम से छात्राओं एवं आमजन के लिए असहज वातावरण उत्पन्न कर रहे थे।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। संबंधित युवकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि शिक्षण संस्थानों के आसपास छेड़छाड़, अश्लील हरकत, अनावश्यक जमावड़ा, हुड़दंग, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग अथवा किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधि को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों के आसपास नियमित भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा पुलिस निगरानी को लगातार बढ़ाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ऐसा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है, जहां बेटियां बिना किसी भय के विद्यालय जाएं, अभिभावक निश्चिंत रहें और प्रत्येक छात्र-छात्रा स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।
*संतकबीरनगर पुलिस का स्पष्ट संदेश*
शिक्षण संस्थानों के आसपास अनुशासन भंग करने, छात्राओं को परेशान करने अथवा अशोभनीय गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जनपदवासियों से अपील है कि यदि किसी विद्यालय/कॉलेज के आसपास कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है, पीछा करता है, अश्लील हरकत करता है अथवा संदिग्ध रूप से मंडराता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
*संतकबीरनगर पुलिस - बेटियों की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
