जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,15 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया गया। जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर प्रातः 08.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

 राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम  द्वारा कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा आजादी के अमर सपूतों एवं क्रान्तिकारियों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता की शपथ दिलाई गई। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित महानुभाव, अधिकारियो, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं स्काउट गाइडस् द्वारा बैण्ड बाजे के साथ राष्ट्र गान एवं राष्ट्रीय गीत का उत्साह वर्धक गायन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के उपरांत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  प्रभारी मंत्री, विशिष्ट अतिथि  विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी एवं  विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 मंत्री  ने ध्वजारोहण के उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित मा0 विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राए, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं मीडिया बंधुओं सहित समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सब आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ उन वीर क्रान्तिकारियों एवं आजादी के अमर सपूतों को श्रद्धाजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते है जिनके त्याग बलिदान एवं संघर्षो से हमे आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी एवं अखण्डता को अक्षुण्ड रखने के लिए हम लोगों को मा0 प्रधानमंत्री जी के आहवान एवं संकल्पों के नये भारत के निर्माण में जाति, धर्म एवं क्षेत्रवाद से उपर उठकर हर नागरिक को पूरी निष्ठा, मेंहनत, ईमानदारी और लगन के साथ एकजुट होकर दृढ़ संकल्प के साथ अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा और यही हमारे अमर शहीदों, वीर क्रान्तिकारियों के सोच की आजाद भारत की परिकल्पना सच्चें अर्थाे में साकार होगी और आजादी के क्रान्तिकारियों, नायकों एवं अमर शहीदों के प्रति हम सब की सच्ची श्रद्धाजलि होेगी।
 मंत्री ने कहा कि हमारा देश संस्कारों का देश, रिश्तों का देश है, हमें निःस्वार्थ भाव, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ते हुए शिक्षित, संस्कारवान एवं धैर्यवान समाज का निर्माण करना है, तभी  प्रधानमंत्री के संकल्पों का आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष-2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जरूरी है कि हर नागरिक अपने-अपने स्तर पर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं देश प्रेम की भावना से कार्य करें। उन्होंने जनपद के प्रशासनिक अधिकारीगणों से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरत मंदों एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुचाने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।
 विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने अपने सम्बोधन में उपस्थित  मंत्री सहित सभी  जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों/कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए तथा देश के लिए शहादत देने वाले वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन केवल झण्डा रोहण कर खुशियां मनाने का ही नही बल्कि दर्द की उस गाथा को याद करने का भी दिन है जब हमारे देश के नवजवान बेटे एवं वीरांगनाओं ने भारत की आजादी के लिए हंस कर कुर्बानियां दीं। उन्होंने कहा कि जिस देश में हमने जन्म लिया है उस देश को विश्व गुरू बनाने के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का बिना किसी भेदभाव के साथ ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना है यही उन अमर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
 विधायक  ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जिस सोच और चिंतन को लेकर आजादी दिलाई थी, उनके परिकल्पनाओं को पूरा करने के लिए हमें तंत्र के साथ चौमुखी विकास के लिए सहयोगी भूमिका का निर्वहन करते हुए सतत् प्रयत्नशील रहना होगा। विकास की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सकें इसके लिए सभी को सार्थक प्रयास करना होगा। 
 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनगिनत वीरबलिदानियों की शहादत के बाद हमें आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि हमें जाति-पाति, ऊंच-नीच, के भेदभाव से उपर उठकर अपने राष्ट्र के लिए कार्य करना है।  विधायक  ने महात्मा गांधी जी एवं सुभाष चन्द्र बोस जी के वाक्यांशों/नारों का उद्धरण करते हुए कहा कि ‘‘देश है-तो हम हैं‘‘ कि गरिमा एवं गंभीरता हर पल हमारी सोच में रहनी चाहिए।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने गोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि  प्रभारी मंत्री  एवं  विधायकगण का आभार व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, पत्रकार बंधुओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम जिन आदर्शों की बात प्रायः करते है उन्हें सबसे पहले अपने व्यवहार में लाना ही देश एवं समाज के प्रति सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि हमें एक लोकसेवक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का इमानदारी, लगन एवं उत्साह के साथ निर्वहन करते रहना ही देश के प्रति सच्ची भक्ति और देश को आजादी दिलाने वाले महानायकों, क्रांतिकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे वीर क्रांतिकारियों एवं आजादी के महानायकों के संघर्षों के बाद 1947 में जो स्वतंत्रता हमें मिली है उसको बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वतंत्रता के सच्चे अर्थों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी जाति, धर्म व क्षेत्र वाद से ऊपर उठकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और भाईचारे की भावना के साथ अपनी-अपनी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के हिसाब से अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें जिससे हम सच्चे अर्थों में सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगे। उन्होंने कहा कि एक लोकसेवक के रूप में अधिकारीगण सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं, पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, यही उनके लिए देशभक्ति एवं देश सेवा है।
इस अवसर पर  मंत्री  एवं  विधायकगण द्वारा जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व अमर शहीद के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अंग-वस्त्र व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के अवसर पर भाषण, देशभक्ति गीतों आदि के मनमोहक प्रस्तुति पर उन्हें पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर  प्रभारी मंत्री  जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु आह्वान किया गया। 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी शिवकुमार गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव, सुभाष यादव, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, एसओसी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार प्रियंका तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, ओएसडी राकेश कुमार, ईडीएम राकेश कुमार, आपदा सहायक कृष्णा गुप्ता, नजिर कलेक्ट्रेट अभय कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राएं, शिक्षक/शिक्षिकाएं, स्काउट गाइड्स के बच्चे एवं संभ्रांत नागरिक गण आदि उपस्थित रहे।
जनपद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैण्ड बाजे के साथ निकाली गयी एन0सी0सी0, स्काउट गाइड, विभिन्न स्कूलों के बच्चों के परेड/मार्च पास्ट व अन्य विभागों की झांकियों की मा0 प्रभारी मंत्री जी, जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने पुरानी तहसील खलीलाबाद गेट पर सलामी लेते हुए कार्यक्रम की सराहना किया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती आदि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े : ट्रेन की टक्कर लगने से मजदूर की मौत 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना*...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना प्रभारी महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल

ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार

उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना*...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना प्रभारी महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल