पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह संग पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों का किया स्वागत, कराया भोजन
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंड महादेव मंदिर, छज्जापुर टांडा में जनपद पुलिस की ओर से शिवभक्तों एवं कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सभी शिवभक्तों एवं कांवड़ यात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रमुख मार्गों, मंदिरों और कांवड़ यात्रा से जुड़े क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोग पूर्वक पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा में सहभागी बनें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
