मैगलगंज से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई 18वीं विशाल कांवड़ यात्रा
रोहित यादव
औरंगाबाद-खीरी,15 अगस्त(तरुणमित्र)। ॐ कांवरिया सेवा समिति मैगलगंज के तत्वावधान में आयोजित 18वीं विशाल कांवर यात्रा शनिवार को श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में फर्रुखाबाद से कांवर लेने के लिए रवाना हुई।
यात्रा की विदाई जिला पंचायत सदस्य दिनेश चंद्र गुप्ता बड़े भैया, मैगलगंज प्रधान अजीत सिंह यादव सोनू, नरेंद्र मिश्र, कुलदीप त्रिवेदी एवं देवेंद्र बाजपेयी ने तिरंगा लहराकर की। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर ॐ कांवरिया सेवा समिति के अध्यक्ष अनुज सक्सेना सहित महेंद्र यज्ञसैनी, राजेश वर्मा एवं समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
समिति के अनुसार, कांवरिया दल फर्रुखाबाद से पवित्र गंगाजल लेकर वापस लौटेगा और सोमवार को मढ़ियाघाट स्थित बाबा पराशर नाथ धाम में जलाभिषेक करेगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
