JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में ABVP का प्रदर्शन

झारखंड में लाठीचार्ज की निंदा

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,13 अगस्त(तरुणमित्र)। झारखंड में JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों एवं विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की लखीमपुर इकाई ने शहर के श्रीराम चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।
 
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के आंदोलन पर बल प्रयोग किए जाने की भी कड़ी निंदा की।
 
विभाग संयोजक अजय पाण्डेय ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी होती हैं। परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा पेपर लीक विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत और उनके भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
 
साथ ही परीक्षाओं की निष्पक्ष CBI जांच कराने की मांग भी उठाई। नगर मंत्री हर्षित शुक्ला ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
प्रदर्शन में विभाग संगठन मंत्री अभिषेक ओझा, नगर सह मंत्री जितिन, शिवा सिंह, अनमोल, अंश, कुशाग्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

संत कबीर नगर,   13 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार MY Bharat के तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

लखनऊ में झारखंड की गूंज, एबीवीपी का प्रदर्शन 

लखनऊ। झारखंड में परीक्षाओं में अनियमितता एवं पेपर लीक को लेकर के सीबीआई जांच की मांग कर रहे विद्यार्थियों पर...