कौशल विकास एवं आईआईए के बीच एमओयू, बढ़ेंगे अवसर 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ।  युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने तथा उन्हें रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर दिलाने के लिए  कौशल विकास मिशन और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बीच गुरुवार को समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किए गए। इसके माध्यम से उद्योगों की जरूरतों से जोड़ते हुए युवाओं को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। क्षेत्रीय चैप्टर प्रमुखों को  जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों से जोड़ा जाएगा।
मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया  कि प्रशिक्षण को व्यावहारिक और उद्योगपरक बनाने के लिए उद्योगों द्वारा आवश्यक रॉ मैटेरियल इन  केंद्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्रों पर गेस्ट लेक्चर, मेंटरशिप और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। प्रशिक्षार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए आॅनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा नियमित रूप से जॉब फेयर, अप्रेंटिसशिप मेले, औद्योगिक भ्रमण और इंडस्ट्री एक्सपोजर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल को प्रथम चरण में लखनऊ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमेठी, वाराणसी, और बरेली में लागू किया जाएगा। सफल क्रियान्वयन के आधार पर इसे सभी 75 जिलों तक विस्तारित करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि यह समझौता  तीन वर्ष की गैर-वित्तीय साझेदारी है। प्रशिक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की जायेगी जो तीन माह में कार्यक्रम की प्रगति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अप्रेंटिसशिप, प्लेसमेंट का आकलन करेगी। इस अवसर पर कौशल विकास के प्रमुख सचिव डॉ हरीओम, अपर निदेशक पूजा मिश्रा, सयुंक्त निदेशक मयंक गंगवार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 

संभावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: प्रभारी मंत्री ये खबर भी पढ़े : संभावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: प्रभारी मंत्री

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

संत कबीर नगर,   13 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार MY Bharat के तत्वावधान में...