केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के लगभग चार सौ से अधिक मेडिकल इंटर्न्स एवं छात्रों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वर्तमान बारह हजार प्रति माह के इंटर्नशिप स्टाइपेंड को बढ़ाकर तीस हजार प्रतिमाह करने की मांग उठाई गई। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रोफेसरों द्वारा किया गया और केजीएमयू के कुलपति का भी समर्थन प्राप्त रहा। बड़ी संख्या में इंटर्न्स और छात्रों ने एकजुट होकर उचित एवं संशोधित स्टाइपेंड की अपनी मांग को मजबूती से उठाया। प्रदर्शन की प्रमुख मांग है कि उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्नशिप स्टाइपेंड को बढ़ाकर तीस हजार प्रति माह किया जाए, ताकि इसे देशभर के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में दिए जा रहे इंटर्नशिप स्टाइपेंड के मानकों के करीब लाया जा सके। छात्रों ने देशभर में इंटर्नशिप स्टाइपेंड में मौजूद असमानता पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न्स को मिलने वाला स्टाइपेंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है और यह भारत में सबसे कम स्टाइपेंड में से एक है। इंटर्न्स ने संबंधित अधिकारियों से तीस हजार प्रति माह स्टाइपेंड किए जाने की प्रक्रिया में तत्काल कदम उठाने की अपील की, ताकि अन्य प्रमुख चिकित्सा संस्थानों एवं राज्यों के साथ स्टाइपेंड में अधिक समानता स्थापित हो सके। कुलपति ने इंटर्न्स मांगों को लेकर आश्वासन दिया कि वे इस विषय को मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री  के समक्ष रखेंगी।
यह प्रदर्शन केजीएमयू के इंटर्न्स एवं छात्रों की न्यायसंगत स्टाइपेंड की सामूहिक मांग को दर्शाता है। छात्रों का कहना है कि इंटर्न्स द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण क्लिनिकल कार्य, लंबे कार्य घंटे और मरीजों के प्रति जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्हें उचित एवं सम्मानजनक स्टाइपेंड मिलना चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

टैक्स कलेक्शन में तेज उछाल, 10 अगस्त तक 8.11 लाख करोड़

नई दिल्ली। देश में वित्त वर्ष 2026-27 में प्रत्यक्ष कर संग्रह में तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चालू वित्त वर्ष...
कारोबार 
टैक्स कलेक्शन में तेज उछाल, 10 अगस्त तक 8.11 लाख करोड़

रूस-यूक्रेन में रातभर हमले, सात लोगों की मौत और 21 घायल

मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच रातभर हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन में रातभर हमले, सात लोगों की मौत और 21 घायल

वाइब्रेंट विलेजेज़ पर खांडू की बैठक, पलायन रोकने पर जोर

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपर सुबनसिरी ज़िले की 'म्रा वेलफेयर सोसाइटी' और 'नाह वेलफेयर सोसाइटी' के प्रतिनिधियों के...
राष्ट्रीय 
वाइब्रेंट विलेजेज़ पर खांडू की बैठक, पलायन रोकने पर जोर

कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

लखनऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जिसका उन्हें कभी कभी खामियाजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

उत्तर प्रदेश

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

लखनऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जिसका उन्हें कभी कभी खामियाजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के लगभग चार सौ से अधिक मेडिकल इंटर्न्स एवं छात्रों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन