संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

— उपमुख्यमंत्री के आश्वासन से जगी उम्मीद

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर संविदा टीबी कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से रखा। उन्होंने वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे अनुभवी कर्मचारियों के लिए पद सृजन कर नियमानुसार समायोजन की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही कर्मचारियों से जुड़ी अन्य लंबित समस्याओं से भी उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.02.28 PMWhatsApp Image 2026-08-11 at 5.02.29 PM

एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिता की मौके पर मौत,बेटा  घायल ये खबर भी पढ़े : एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिता की मौके पर मौत,बेटा घायल

संघ का कहना है कि शासन स्तर से निर्देश होने के बावजूद विभागीय स्तर पर पद सृजन का प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों में भविष्य को लेकर असमंजस और चिंता बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा टीबी मरीजों की सेवा में समर्पित किया है, ऐसे में अब उनके अनुभव और सेवाकाल को देखते हुए सरकार को उनके भविष्य की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। मामले को गंभीरता से सोचने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा—“ आप सब निश्चिंत रहें। ” साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी तत्काल आवश्यक कार्रवाई और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए जाने का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आश्वासन के बाद वर्षों से अपने भविष्य को लेकर चिंतित टीबी कर्मचारियों में उम्मीद की नई किरण जगी है। संघ ने सरकार से पद सृजन का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कराकर नियमानुसार समायोजन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा अन्य लंबित समस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान कराने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

नवादा। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अमावां पश्चिमी पंचायत अंतर्गत दरियापुर गांव में मंगलवार की देर...
बिहार 
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

टैक्स कलेक्शन में तेज उछाल, 10 अगस्त तक 8.11 लाख करोड़

नई दिल्ली। देश में वित्त वर्ष 2026-27 में प्रत्यक्ष कर संग्रह में तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चालू वित्त वर्ष...
कारोबार 
टैक्स कलेक्शन में तेज उछाल, 10 अगस्त तक 8.11 लाख करोड़

रूस-यूक्रेन में रातभर हमले, सात लोगों की मौत और 21 घायल

मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच रातभर हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन में रातभर हमले, सात लोगों की मौत और 21 घायल

वाइब्रेंट विलेजेज़ पर खांडू की बैठक, पलायन रोकने पर जोर

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपर सुबनसिरी ज़िले की 'म्रा वेलफेयर सोसाइटी' और 'नाह वेलफेयर सोसाइटी' के प्रतिनिधियों के...
राष्ट्रीय 
वाइब्रेंट विलेजेज़ पर खांडू की बैठक, पलायन रोकने पर जोर

उत्तर प्रदेश

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

लखनऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जिसका उन्हें कभी कभी खामियाजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के लगभग चार सौ से अधिक मेडिकल इंटर्न्स एवं छात्रों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन